{"_id":"65ca90278d439736090ff954","slug":"35-lakhs-stolen-by-breaking-the-locks-of-a-jewelers-shop-meerut-news-c-30-1-smrt1051-118192-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सराफ की दुकान के ताले तोड़कर 35 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सराफ की दुकान के ताले तोड़कर 35 लाख की चोरी
विज्ञापन
नागल में चाोरी की घटना के बाद सर्राफ की दुकान के बाहर जुटी भीड़। संवाद
नागल (सहारनपुर)। कस्बे के मुख्य बाजार में चोरों ने सराफा कारोबारी की दुकान को खंगाल दिया। छत के रास्ते घुसे चोरों ने तिजोरी के ताले तोड़कर दो लाख की नकदी के अलावा 35 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। एसपी देहात, फोरेंसिक टीम और थाना नागल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना को लेकर कारोबारियों में रोष है। उन्होंने जल्द चोरों को पकड़कर खुलासे की मांग की।
नागल निवासी अरुण तायल सराफा कारोबारी हैं। कस्बे के मुख्य बाजार उनकी दुकान है। सोमवार को कारोबारी ने दुकान शटर खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरियों के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोर दुकान से दो लाख की नकदी के अलावा 35 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। पता लगने पर थाना नागल पुलिस, एसओजी और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। मौके पर क्षेत्र के कारोबारी एकत्र हो गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया। कारोबारियों ने चोरों को पकड़कर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।
- सीसीटीवी की डीवीआर ले गए चोर
चोर सराफ की दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। चोरों ने कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, पुलिस सराफ की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
- सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घुसे चोर, सीसीटीवी में कैद
सराफा कारोबारी की दुकान के पीछे वन विभाग की खाली भूमि पड़ी है। चोर यहां से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते दुकान में घुस गए। दूसरी मंजिल पर की ग्रिल को तोड़कर चोर अंदर आ गए। पहली मंजिल पर बने जीने का दरवाजा भी नहीं लगा था। इसलिए चोर आसानी से दुकान में घुस गए। दुकान के पास ही लगे सीसीटीवी में पांच चोर सीढ़ी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनकी पुलिस पहचान करने में जुटी है।
- वर्जन : घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द चोरों को पकड़कर जेवरात और नकदी बरामद की जाएगी। - सागर जैन, एसपी देहात