{"_id":"687ea2bacb49b10843054402","slug":"35-lakh-rupees-were-cheated-on-the-pretext-of-admission-in-mbbs-meerut-news-c-72-1-smrt1021-137347-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस में प्रवेश का झांसा देकर 35 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस में प्रवेश का झांसा देकर 35 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
मेरठ। छात्र का एमबीबीएस में प्रवेश कराने का झांसा देकर दो आरोपियों ने 35 लाख रुपये ठग लिए। प्रवेश न मिलने पर रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। छात्र मौलिक जैन के बड़े भाई प्रशांत जैन ने कोर्ट के आदेश पर राजीव और संजीव नाम के दो आरोपियों के खिलाफ सदर बाजार थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
नौंचदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी प्रशांत जैन ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका भाई मौलिक जैन मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। वर्ष 2023 में वह अपने भाई के साथ आबूलेन स्थित एक रेस्टोरेंट में लंच कर रहे थे। बराबर की टेबल पर बैठा व्यक्ति उनकी सारी बात सुन रहा था। वह दोनों भाइयों के पास आकर बैठ गया और अपना नाम राजीव बताया। राजीव ने यह भी कहा कि वह उनके परिवार को अच्छे से जानता है। बंगलुरु के सप्तगिरी मेडिकल कॉलेज में उसका जानकार उच्च पद पर है। वह मौलिक का प्रवेश कॉलेज में करा देगा।
प्रशांत ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया नीट परीक्षा के जरिए ही होती है। इस पर राजीव ने कहा कि डोनेशन देने पर वह प्रवेश अवश्य करा देगा। राजीव ने डोनेशन के लिए 35 लाख रुपये मांगे। आरोपी की बातों में आकर दोनों भाइयों ने उसे 35 लाख रुपये दे दिए। फिर राजीव ने मौलिक को काउंसलिंग के लिए आवेदन करने को और कुछ दिन बाद बंगलुरु जाकर मेडिकल कॉलेज में संजीव से मिलने के लिए कहा। दोनों भाई बंगलुरु जाकर संजीव से मिले। उसने खुद को सप्तगिरी कॉलेज का एडमिशन हेड बताते हुए कहा कि काउंसलिंग में भाग लेने पर मौलिक का प्रवेश हो जाएगा, लेकिन मौलिक का नाम चयनित छात्रों में नहीं आया।
विज्ञापन
दोनों भाइयों ने राजीव और संजीव से संपर्क किया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि अगली लिस्ट में नाम आ जाएगा। काफी समय तक भी दूसरी लिस्ट जारी नहीं हुई। बात करने पर दोनों आरोपी टालमटोल करने लगे। शक होने पर पीड़ितों ने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने कॉलेज से मिलने पर लौटाने का वादा किया। बाद में आरोपियों ने उनके फोन उठाने भी बंद कर दिए। सख्त तकादा करने पर 21 जून 2025 को राजीव ने रुपये वापस करने के लिए बांस की कोठी पर बुलाया।
आरोप है कि प्रशांत जैन अपने परिचित अरनव के साथ पहुंचा तो राजीव और उसके साथियों ने रुपये लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में और एसएसपी कार्यालय में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने सदर बाजार पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे। सीओ कैंट संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।