फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीड़ित पिता ने किशोरी की शीघ्र सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई

पीड़ित पिता ने किशोरी की शीघ्र सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई

Sat, 11 May 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने किशोरी की शीघ्र सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई
पीड़ित पिता ने किशोरी की शीघ्र सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर से तीन दिन पूर्व अनुसूचित समाज की एक किशोरी का समुदाय विशेष के चार युवकों ने अपहरण कर लिया। पीड़ित पिता तीन दिन से किशोरी की तलाश कर रहा है। वह शुक्रवार को थाने पहुंचा और चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, किशोरी का अपहरण होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने पुलिस से शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की है।

नगर के एक मोहल्ले से तीन दिन पूर्व अनुसूचित समाज की किशोरी परचून की दुकान पर घरेलू समान लेने गई थी। किशोरी के नहीं लौटने पर पीड़ित परिजन तीन दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। उन्हें जानकारी मिली कि पड़ोस के मकान में किराए पर रह रहे समुदाय विशेष के दो युवक किशोरी का स्कूटी से अपहरण कर ले गए। उसके दो साथी बाइक पर पीछे चल रहे थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि उन्होंने अपहरण कर ले गए एक युवक से किशोरी को वापस देने की मांग की। उन्होंने जातिसूचक शब्द कहे तथा धमकी दी कि किशोरी को वापस बुलाने का प्रयास किया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें। इसके चलते पीड़ित पिता ने चार युवकों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी। वहीं, पुलिस से शीघ्र सकुशल बरामद करने की मांग की है। अनुसूचित समाज की किशोरी का अपहरण होने की जानकारी पाकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। भाजपा चेयरमैन अमित मोहन टीपू, सभासद कपिल लौहरे, महावीर जाटव, सुरेश जाटव, प्रेमनारायण, रितू गौतम, जितेन्द्र तोडिवाल, रामगोपाल त्यागी, सोनू त्यागी, रणपाल गुर्जर, नागेश शर्मा, सुदेश गुर्जर, सुंदर गुर्जर, गुड्डू प्रजापति ने थाने पहुंचकर जल्द से किशोरी को बरामद करने की मांग की। भाजपा कार्यकताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने 12 घंटे में किशोरी को बरामद नहीं किया तो हिंदू समाज की महापंचायत की जाएगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता ने किशोरी के अपहरण की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। इसके उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed