{"_id":"5c6c7045bdec224c974d16d7","slug":"31550610501-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड पर फिर मौत बनकर दौड़ी रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड पर फिर मौत बनकर दौड़ी रोडवेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड रोडवेज बस ने युवती को कुचला, मौत
संजय वन के सामने हुआ हादसा, बस चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली रोड पर मंगलवार सुबह फिर एक रोडवेज बस ने युवती की जान ले ली। हादसे के बाद आरोपी चालक ने शहर की तरफ बस दौड़ा दी, जिसमें एक बाइक सवार भी चपेट में आने से बच गये। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर बस को ट्रांसपोर्ट नगर के पास पकड़ लिया, लेकिन आरोपी चालक चकमा देकर भाग निकला।
परतापुर थाना क्षेत्र के उद्योगपुरम निवासी मोनी (38) पुत्री रति राम मंगलवार तड़के छह बजे साइकिल से काम पर जा रही थी। जैसे ही वह संजय वन के सामने पहुंची तो दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को लेकर भागने लगा। शॉप्रिक्स मॉल के पास खड़ी यूपी 100 की गाड़ी ने बस का पीछा किया। ट्र्रांसपोर्ट नगर के सामने पुलिस ने जैसे ही बस को रोकने की कोशिश की तो चालक बस को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पर परतापुर पुलिस और टीपीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती की मौत का पता चलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस ने बताया कि युवती ने शादी नहीं की थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परतापुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि भैसाली डिपो की बस थी, बस को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। चालक की तलाश की जा रही है।
एक माह में तीन लोगों की मौत
एक माह में संजय वन के पास दो महिलाओं समेत तीन लोगों की जान रोडवेज बसों से चली गईं। शहर में जहां भी भारी वाहन दौड़ रहे हैं, वहीं पर मौत हो रही हैं। रात में जहां ट्रक लोगों की जान ले रहे हैं वहीं दिल्ली रोड पर रोडवेज बसों से लगातार हादसे हो रहे हैं। चार माह पहले ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से आने वाली रोडवेज बसों को परतापुर तिराहे से शहर में दिल्ली रोड पर न आकर एनएच-58 से रोहटा रोड और कंकरखेड़ा के रास्ते डायवर्ट कर दिया था। बीस दिन तक व्यवस्था सही रही और जाम भी नहीं लगा। लेकिन जिला प्रशासन को यह व्यवस्था रास नहीं आई और शहर में दिल्ली रोड से ही बसें आने दी।