फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसानों के हित में काम कर रही सरकार: रामकुमार सहरावत

किसानों के हित में काम कर रही सरकार: रामकुमार सहरावत

Fri, 15 Feb 2019 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
किसानों के हित में काम कर रही सरकार: रामकुमार सहरावत
- भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने पत्रकार वार्ता में कही बात
विज्ञापन

फोटो....
मोदीपुरम। भाजपा अपने वादे को पूरा करती है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसानों, गरीबों, मजदूरों के हितों में काम कर रहे हैं। दोनों सरकारों ने जो हाल ही में बजट पेश किए है, वह आजादी के बाद सबसे मजबूत बजट है। यह बात भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने पत्रकारों से बात करते हुए मोदीपुरम में कही।

भाजपा के किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला के आवास पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए जो संकल्प लिया था, उसमें सरकार आगे बढ़ रही है। गन्ने के मूल्य का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए गन्ने के रस से 25 फीसदी इथनॉल बनाने की प्रक्रिया शुरू करने, तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 7000 करोड़ की बजट में व्यवस्था और किसानों को गन्ना भुगतान के लिए पांच हजार करोड़ दो बार किसानों को देने के लिए प्रदेश सरकार ने व्यवस्था की है। 23- 24 फरवरी को गोरखपुर में किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला ने कहा कि यह अधिवेशन एतिहासिक होगा। राजकुमार छाबड़ा, हरिओम जाटव, प्रदीप ढढरा, सौरभ, निखिल बड़कली, शिवकुमार शर्मा, संजय, अमृत भराला, दिवस भारद्वाज, भूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed