{"_id":"5c4f68b1bdec224dce166035","slug":"31548708017-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका कौसर जहां को युगांतर राष्ट्रीय सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका कौसर जहां को युगांतर राष्ट्रीय सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कौसर जहां को युगांतर राष्ट्रीय सम्मान
मेरठ। महाराजा सियाजी राव विवि बड़ौदा गुजरात में तीन दिवसीय राष्ट्रीय यूथ कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘अंसग हीरोज’ के नाम से युगांतर राष्ट्रीय सम्मान से देश के 18 लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें मेरठ की शिक्षिका कौसर जहां व एड्स रोगी बच्चों पर कार्य करने के लिए अजय शर्मा को सम्मानित किया गया। उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय महासचिव राम माधव व कार्यक्रम का संबोधन जनरल जेजे सिंह, हीरो के व्यापारी गोविंद ढोलकिया ने किया। खामोशी से राष्ट्र निर्माण में अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए ‘अंसग हीरोज’ का नाम दिया गया। उत्तर प्रदेश मेरठ के फफूंडा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. कौसर जहां को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य तथा अजय शर्मा को एड्स रोगी बच्चों के लिए काम करने के लिए युगांतर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। कौसर जहां ने बताया यह सम्मान मेरा नहीं उत्तर प्रदेश का है। सम्मान पाकर खुद को गौरवांवित महसूस कर रही हूं। जब अपने प्रदेश को मैं गुजरात में रिप्रजेंट कर रही थी। इस सम्मान ने मेरी ऊर्जा को चार गुना बढ़ा दिया है। पंजाब से दलबीर कौर, निहारी मंडल हैदराबाद, मेघा सक्सेना, मीला फाउंडेशन अशोक देशमुख पुणे, रंजन जोशी मुंबई, अनुराधा गोरे मुंबई, कल्पेश अहूजा कुची, जितेंद्र सिंह सूरत, आदित्य शर्मा दिल्ली सहित 18 लोगों को सम्मानित किया गया।
खास बातें:
गुजरात के बड़ौदा में महाराजा सियाजी राव विवि में आयोजित यूथ कांफ्रेंस में मिला सम्मान