फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बैंडबाजों से निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की यात्रा

बैंडबाजों से निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की यात्रा

Sun, 15 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बैंडबाजों से निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की यात्रा
भगवान जगन्नाथ के दर्शन को उमड़ी भीड़
विज्ञापन

मेरठ। चांदी के सुंदर रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह भगवान का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सभी भक्त यात्रा में बैंडबाजों की धुन पर थिरकते नजर आए। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा छावनी और शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गयी। प्रभु के जयकारों से वायुमंडल गूंज उठा।
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल सभी रथों को फूलों से सजाया गया। फूलों से सजे चांदी के रथ पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान रहे। भगवान के मनोहारी दृश्य को देखने के लिए सभी भक्त सड़क किनारे खड़े होकर प्रभु का स्मरण करते नजर आए।
विज्ञापन

रथ यात्रा सदर थाने के पीछे स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ की गयी। जो दिल्ली रोड, केसर गंज, सदर बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पर संपन्न हुई। रथ यात्रा में कई डोलों से प्रसाद का वितरण किया गया। शोभा यात्रा में राज्य सभा सदस्य विजयपाल तोमर, कांता कर्दम, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रसाद चव्हाण, किरन देवी, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, सूरज, पिंकी, मुदित, महिमा बसंल, सभासद मंजू गोयल, दिनेश गोयल, सुरेश सिंधु, जुगल किशोर, जगदीश जैन, सुरेंद्र, सुशील अग्रवाल, सुभाषचंद, आकाश गोयल, प्रमोद गर्ग, संदीप कुमार, कृष्ण गोपाल, विवेक गौड़ आदि का मुख्य सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैंडबाजों के साथ निकाली मूर्ति कलश यात्रा
मेरठ। भोला रोड पर यादव कालोनी स्थित शिव मंदिर से शनिवार को भगवान की मूर्ति एवं कलश यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर भोला रोड, बागपत रोड होते हुए वापस यादव कालोनी शिव मंदिर पर संपन्न हुई।

बैंडबाजें से निकल रही धार्मिक धुनों पर शोभा यात्रा में शामिल सभी भक्त नृत्य करते चल रहे थे। भगवान के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। पं. उमेश चंद भट्ट, पं. बलदेव, नवीन जोशी, देवकी नंदन, एवं दीपक जोशी ने विधि विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न कराया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। यशपाल यादव, वीर सेन यादव, मनवीर यादव, राजकुमार यादव, सुखवीर, सुंदर सिंह, संजय यादव, महीपाल सिंह, महेंद्र सिंह, इंदिरा यादव, सरमिष्ठा यादव, सनीता, सविता, सहित यादव कालोनी के समस्त परिवार शामिल रहे।

खास बातें:
- सदर बाजार से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
- हर वर्ष की निकाली जाती है रथ यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed