{"_id":"5aea2b114f1c1bc03d8b6455","slug":"31525295889-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण्\nा पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण् ा पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा
Updated Thu, 03 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा
मेरठ। ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार शाम दो घंटे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली रोड और लालकुर्ती पैठ बाजार से अतिक्रमण हटवाया गया। आज दिल्ली रोड पर बेगमपुल से सोतीगंज तक अभियान चलेगा।
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी टीम के साथ शाम पांच बजे जीरो माइल पहुंचे। जीरो माइल से लेकर बेगमपुल चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ से अवैध तरीके से खड़े वाहन, ठेले, फड़ और दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध किया तो एसपी ट्रैफिक ने कहा कि सड़क की सफेद पट्टी या सड़क पर कहीं भी सामान रखा मिला तो उसे जब्त कर पुलिस लाइन भेज दिया जाएगा। इसके बाद अभियान सोतीगज तक अभियान चलाया।
मुख्य चौराहों पर अतिक्रमण से जाम
एसपी ट्रैफिक का कहना है कि मुख्य चौराहों पर अवैध ऑटो, ई-रिक्शा, ठेले व फड़ लगने से जाम की समस्या बनती है। जीरो माइल, लालकुर्ती पैठ बाजार, बेगमपुल, हापुड़ अड्डा पर लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
97 वाहनों पर की गई कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को 97 वाहनों पर कार्रवाई की। 24 ऑटो के चालान काटे गए। सात ऑटो सीज किए गए। 18 कारें क्रेन से पुलिस लाइन भेजी गईं। 11 अवैध ई-रिक्शाओं को पकड़ा गया। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 40 से अधिक वाहनों पर फोटो चालान चस्पा किए गए।
खास बातें:
लालकुर्ती पैठ बाजार से ठेले और फड़ हटवाईं, 24 टेंपो के चालान काटे