फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मजबूरी में 500 रुपये देकर निकलवा रहे वाहन

मजबूरी में 500 रुपये देकर निकलवा रहे वाहन

Thu, 03 May 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मजबूरी में 500 रुपये देकर निकलवा रहे वाहन

विज्ञापन

गड्ढों में फंस रहे वाहन, लोग हलाकान
गंगानगर। मवाना रोड के गड्ढे लोगों के गले की फांस बनते जा रहे है। आए दिन गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो रहे है लेकिन अफसर ऑफिस में बैठकर चैन की सांस ले रहे है। लोग अफसरों से लेकर मुख्यमंत्री के ट्विटर एकाउंट पर भी शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
मेरठ- पौड़ी हाइवे (मवाना रोड) की हालत बद से बदतर हो चली है। हाइवे पर बने गड्ढे लोगों के जी का जंजाल बने है लेकिन अफसर लोगों की सुनने को तैयार नहीं है। जेपी कॉलेज के सामने गड्ढों में हुए जलभराव में बुधवार को कई वाहन फंस गए व कई लोग गिरकर घायल हो गए। बुधवार शाम ट्यूशन के लिए जा रही छात्रा की स्कूटी कीचड़ में फंस गई। गड्ढा गहरा होने के कारण वह स्कूटी को नहीं निकाल पाई। स्कूटी निकलवाने में एक युवक ने उसकी मदद की। वहीं मवाना साइड से लौटे रहे विनय बंसल की कार गहरे गड्ढे में फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी नहीं निकलने पर पास खड़े ट्रैक्टर चालक से कार निकालने की बात कही। ट्रैक्टर ने कार निकालने के एवज में 500 रुपये की मांग की। ट्रैक्टर चालक का कहना था कि वह सुबह से कई वाहनों को निकाल चुका है और सभी से 500 रुपये ले रहा है। वहीं आटे के कट्टों से भरा ऑटो भी गड्ढे में फंस गया। बमुश्किल लोगों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन


टिवटर पर दिखाया मुख्यमंत्री को हाइवे का हाल
लोग अधिकारियों के सुस्त रवैये को देख अब सीधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विटर के माध्यम से मेरठ- पौड़ी हाइवे का हाल बयां कर रहे हैं। जेपी कॉलेज के सामने सिवाज हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने बताया कि वह सड़कों के गड्ढों की फोटो खींचकर उन्होंने सीएम के ट्विटर एकाउंट पर अपलोड किए हैं। वहीं सक्षम सेवा संस्थान के अध्यक्ष आशीष मलिक ने बताया कि उन्होंने अपर आयुक्त से शिकायत के बाद सीएम कार्यालय, सीएम के ट्विटर हेंडल पर अवगत कराया। पर अभी तक कोई कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
मवाना रोड के बदतर हुए हालात, अफसर नहीं ले रहे सुध
गड्ढों में फंसे वाहन निकालने के वसूले जा रहे 500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed