{"_id":"5a494eb44f1c1b10788b5df4","slug":"31514753716-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर बुझा घर का इकलौता चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर बुझा घर का इकलौता चिराग
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
नए साल में बुझा घर का इकलौता चिराग
- नए साल का जश्न देखकर लौट रहे थे, डिवाइडर से टकराई स्कूटी
- एक दोस्त की मौत, दूसरा घायल
मेरठ। बेगमपुल से नए साल का जश्न देखकर लौट रहे दो युवकों की स्कूटी डिवाइडर से टकरा गयी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। मरने वाला युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। घर का चिराग बुझने से परिवार में कोहराम था। इसके अलावा देर रात शहर भर के अलग अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में कुल सात लोग घायल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल लाया गया है।
टीपी नगर क्षेत्र के भोला रोड निवासी अंकुर गोयल (22) पुत्र अजय गोयल रविवार रात को अपने दोस्त आयुष मित्तल निवासी रिठानी के साथ बेगमपुल पर नए साल का जश्न देखने गए थे। रात करीब साढे़ 11 बजे दोनों स्कूटी से लौट रहे थे। रास्ते में जली कोठी पर इनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। दोनों स्कूटी से नीचे गिर गए । पुलिस के अनुसार स्कूटी चला रहे अंकुर का सिर तेजी से नीचे जमीन में लगा और वो लहूलुहान हो गया। आयुष को भी चोटें आई। पब्लिक की मदद से पुलिस दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां अंकुर की मौत हो गई।
घायल दोस्त ने आयुष की मदद से अंकुर के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। उसके परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। एसओ देहली गेट के अनुसार अंकुर किसी निजी संस्थान में नौकरी करता है। उसके पिता अजय गोयल बीमार चल रहे हैं, जबकि मां नहंी है। अंकुर घर में तीन बहनों का इकलौता भाई था। तीन बहनों में दो की शादी हो चुकी है। अंकुर की मौत पर परिवार में कोहराम है। घायल आयुष के परिजन भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा वेस्ट एंड रोड पर बाइक टकराने से वेस्ट एंड रोड निवासी अमित और चिंगारू घायल हो गए । दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। रात को इमरजेंसी में तैनात स्टाफ के अनुसार रात 10 बजे से आधी रात तक दुर्घटना के सात मामले आए जिनमें एक की मौत हुई छह घायल हैं।
काश हेलमेट पहना होता
मेरठ। चिकित्सकों के अनुसार अंकुर के सिर में गहरी चोट लगी है। उसने हेलमेट नहीं पहना था। यदि हेलमेट होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। रात को हुए अधिकांश हादसों में युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे।