फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   30 directors elected unopposed, now 27 will be elected

Meerut News: 30 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित, अब 27 का होगा चुनाव

Fri, 11 Oct 2024 06:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
30 directors elected unopposed, now 27 will be elected
मेरठ। सहकारी गन्ना विकास समिति की प्रबंध कमेटी के डायरेक्टर पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। जिले की 6 समितियों के 58 डायरेक्टर पदों पर 30 प्रबंध कमेटियों में एक-एक नामांकन होने पर 30 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं, जबकि 27 पदों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन

जिले में 6 सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की प्रबंध कमेटियों के 58 डायरेक्टरों के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किए गए। अफसरों ने बताया कि 6 समितियों में 30 प्रबंध कमेटियों में एक-एक नामांकन हुआ, जबकि 27 प्रबंध कमेटियों पर दो से तीन नामांकन होने पर चुनाव होगा। ऐसे में अब 30 डायरेक्टरों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। 16 अक्टूबर को चुनाव के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। वहीं, मलियाना समिति की दतावली प्रबंध कमेटी के प्रत्याशियों को अनुमोदक और प्रस्तावक नहीं मिलने से ये रिक्त रह गई है।
विज्ञापन


ये है स्थिति
समिति का नाम निर्विरोध निर्वाचित
मेरठ 3
सकौती 3
मोहिउद्दीनपुर 7
मलियाना 9
दौराला 2
मवाना 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed