{"_id":"607352c08ebc3eda727e38b2","slug":"30-bighas-of-wheat-and-10-bighas-of-sugarcane-burnt-in-village-sirjopur-from-the-spark-from-the-combine-mawana-news-mrt534070131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन से निकली चिंगारी से गांव सिर्जोपुर में 30 बीघा गेहूं और 10 बीघा गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबाइन से निकली चिंगारी से गांव सिर्जोपुर में 30 बीघा गेहूं और 10 बीघा गन्ना जला
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव सिर्जोपुर में रविवार को कंबाइन मशीन से गेहूं काटते वक्त निकली चिंगारी से 30 बीघा गेहूं और 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। सूचना के कई घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक किसानों ने आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार, गांव सिर्जोपुर में एक किसान के खेत में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी। इसी दौरान कंबाइन मशीन के किसी पार्ट से निकली चिंगारी अशीष के खेत में जा गिरी। इससे करीब 30 30 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के कारण आग किसान बितेंद्र के गन्ने के खेत में जा पहुंची। उसका दस बीघा गन्ना जल गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
वही मामले की जानकारी मिलते ही सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित किसानों का हाल जाना। उन्होंने हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। कहा कि क्षेत्र में आग की घटनाओं से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल राख हो गई है। शासन स्तर पर किसानों की कोई मदद नहीं की गई है।
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग
सरधना। क्षेत्र के अटेरना गांव में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मकान के सामने पडे़ छप्पर में आग लग गई। हादसे में हजारों रुपये का सामान जल गया। एक मवेशी भी झुलस गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
गांव निवासी बलजोर पुत्र स्व. जयसिंह का जूनियर हाईस्कूल के पास मकान है। मकान के सामने छप्पर पड़ा था। वहीं सूखा ईंधन भी रखा था। घर के सामने से गुजरी विद्युत लाइन में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट हुआ। चिंगारी ईंधन पर गिरी तो आग लग गई। देखते ही देखते आग छप्पर तक जा पहुंची। छप्पर के नीचे मवेशी बंधे थे। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, एक मवेशी झुलस गया। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं दी गई। उधर नानू गंगनहर पुल के पास झाड़ियों में आग लग गई। भलसोना से आग बुझाकर लौट रही फायर ब्रिगेड ने झाड़ियों में लगी आग को बुझाया।
आठ बीघा गन्ने की फसल जली
बहसूमा। क्षेत्र के गांव झुनझुनी में अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे आठ बीघा फसल जल गई। खेतों पर काम कर रहे किसानों ने आग पर काबू पाया। गांव निवासी राम सिंह पुत्र तेजपाल ने बताया कि उनके खेत गांव के पास हैं। अचानक गन्ने के खेत में आग लगने की सूचना मिली। तेज हवा के कारण आठ बीघा गन्ना जल गया। पीड़ित ने मुआवजे की मांग के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।