फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   28 thousand votes cut, 14 former candidates disenfranchised

मेरठ: 28 हजार वोट काटे, 14 पूर्व प्रत्याशी मताधिकार से वंचित

Tue, 21 Feb 2023 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
28 thousand votes cut, 14 former candidates disenfranchised
मेरठ। छावनी परिषद ने बंगले और झुग्गी में रह रहे 28,131 लोगों का चुनाव-2023 से मताधिकार समाप्त कर दिया है। इनमें 2015 के 14 प्रत्याशी भी शामिल हैं। छावनी परिषद क्षेत्र में रह रहे ये सभी लोग गृहकर, जलकर, कूड़ा उठाने आदि कर भुगतान कर रहे हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ये अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे हैं।
विज्ञापन

छावनी परिषद के चुनाव की तिथि 30 अप्रैल घोषित होने के साथ ही विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। इस चुनाव में कुल 29586 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 2015 के चुनाव में मतों की संख्या 63,001 थी। अब नई सूची से 28,131 लोगों के नाम काट दिए गए हैं।
विज्ञापन


वोट कटने से बदल गए समीकरण
2015 में वार्ड 6 में मंजू गोयल 2465 मत प्राप्त कर विजेता रहीं और तब सोफिया ने 2289 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहीं। अब मछेरान की वोट कटने के कारण सोफिया मतदान के अधिकार से वंचित हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड में रितु मोहरिया ने 105 मत प्राप्त किए पर इस बार वह भी मतदान से वंचित रहेंगी। इसी क्रम में वार्ड 3 से प्रत्याशी रहे इंद्रमोहन, वार्ड 4 से इफ्तिकार, वार्ड 5 से मोहित कुमार, वार्ड 6 से सारिका ऑबराय, गुलशन आरा, शाहिस्ता, अनीता आदि को मतदान से वंचित कर दिया गया है। वार्ड 7 से गौरव कुमार 216 मत प्राप्त करने वाले और अमित कुमार 87 मत प्राप्त करने वालों को भी मत के अधिकार से वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड वार मतों की संख्या....
वार्ड वर्ष 2015 वर्ष 2023
1 8741 1669
2 7655 5114
3 7182 3890
4 9269 5286
5 5325 2985
6 10,503 3651
7 6,450 2617
8 7,876 4374
कुल मतदाता 63,001 29,586
सेना के मतदाता 6,496 1212
नोट: सेना के मतदाता कुल मतदाता में शामिल हैं। यह आंकड़ा छावनी बोर्ड से लिया गया है।
यह बोले मतदाता......
लोकतांत्रिक अधिकार से किया वंचित
सभी तरह के कर नियमित रूप से वसूले जा रहे हैं इसके बाद भी बंगला क्षेत्र में रहने वालों को मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया गया है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। - विनेश जैन, निवासी चंद्रगुप्तपुरी।

स्थानीय निकाय में किया रिफ्यूजी जैसा व्यवहार
लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान का अधिकार है लेकिन निकाय चुनाव में मतदान के अधिकार से वंचित किया गया है। यह रिफ्यूजी जैसा व्यवहार प्रतीत होता है। - राम प्रसाद गुप्ता, निवासी पुलिस स्ट्रीट सदर।

रक्षा मंत्रालय के आदेश पर कार्रवाई

रक्षा मंत्रालय के के आदेश पर देश की सभी छावनियों में झुग्गी झोपड़ी और बांग्ला क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया गया है। - ज्योति कुमार, सीईओ, छावनी परिषद।



-----------------------------

बोर्ड बैठक में नहीं होंगे नए वित्तीय कार्य



मेरठ। छावनी परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बोर्ड बैठक 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बोर्ड बैठक को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव की आड़ में कुछ बड़े वित्तीय फैसले किए जा सकते हैं। सीईओ ज्योति कुमार ने कहा कि बोर्ड बैठक नियमानुसार आवश्यक है। नए वित्तीय संबंधी कोई निर्णय एजेंडे में शामिल नहीं हैं। एजेंडा शुक्रवार को ही जारी कर दिया गया था। पुराने कार्य जो रुके हुए हैं, उन्हें अति शीघ्र पूरा किया जा रहा है। विभिन्न विषयों पर एक्ट के अनुसार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed