फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   27,261 challans in traffic month, neither people improved nor traffic system

Meerut News: यातायात माह में 27,261 चालान, न लोग सुधरे न यातायात व्यवस्था

Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
27,261 challans in traffic month, neither people improved nor traffic system
jam in meerut, Meerut traffic - फोटो : Amar Ujala Meerut

यातायात माह में नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालान और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करके यातायात पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन न तो लोगों में सुधार आया और न ही शहर की यातायात व्यवस्था को पुलिस सुधार सकी। यातायात माह यानि नवंबर में 27,261 चालान किए गए। सबसे ज्यादा चालान हेलमेट नहीं पहनने वालों के 11831 हुए, जबकि दिशा-निर्देश नहीं मानने वालों के 2084 चालान किए गए। ब्लैक स्पॉट पर भी कोई सुधार कार्य यातायात माह में नहीं किया गया।

विज्ञापन


शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। यातायात पुलिस ने नवंबर माह के प्रथम दिन शहर को जाम मुक्त बनाने का दावा करते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार करने की बात कही थी, लेकिन पुलिस चालान और जुर्माना वसूलने में लगी रही। जाम से लेकर ब्लैक स्पॉट तक पर कोई सुधार कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन


यातायात माह में जाम मुक्त मेरठ शहर का दावा करने वाली पुलिस पूरी तरह से फेल नजर आई। यातायात माह में शहरवासी रोजाना जाम से जूझते नजर आए। जाम खुलवाने में यातायात पुलिस पूरी तरह से फेल रही। शहर के तमाम चौराहों, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड पर लंबे जाम से लोग जूझते दिखाई दिए। नवंबर माह में रात के समय शादियां होने के चलते लोगों को जाम में फंसना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों में भी नहीं आया सुधार
यातायात माह में पुलिसकर्मियों में भी कोई सुधार देखने को नहीं मिला। ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि यातायात के नियमों को नहीं मानने वाले होमगार्ड से लेकर इंस्पेक्टर तक सब के चालान किए गए हैं। सबसे ज्यादा चालान हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने पर पुलिसकर्मियों के चालान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: MEERUT: दोस्तों के साथ पैदल घर लौट रहा था युवक, चलते-चलते आई मौत, CCTV में कैद हुई घटना

ब्लैक स्पॉट पर नहीं हुआ सुधार कार्य
मेरठ में 19 ब्लैक स्पॉट हैं। 15 ब्लैक स्पॉट एनएच-58 और चार ब्लैक स्पॉट शहर और देहात में हैं। इन ब्लैक स्पॉट पर कोई सुधार कार्य नहीं हो सका है। पहले 23 ब्लैक स्पॉट थे। रैपिड के निर्माण कार्य की वजह से बाकी ब्लैक स्पॉट खत्म हो गए हैं। अब मौजूद 19 ब्लैक स्पॉट पर कोई सुधार कार्य नहीं हो सका है। यातायात माह में ब्लैक स्पॉट पर भी मौत ने झपट्टा मारकर कई लोगों की जान ली है।

इन मदों में हुए चालान
बिना हेलमेट - 11831
बिना ड्राइविंग लाइसेंस - 1754
नियमों का उल्लंघन - 1326
तीन सवारी - 1195
नो पार्किंग - 531
दोषपूर्ण नंबर प्लेट - 183
बिना सीट बेल्ट - 783
मोबाइल फोन का प्रयोग - 115
ओवर स्पीड - 201
एयर प्रदूषण - 507
अन्य - 493
दिशा-निर्देश न मानना - 2084
असत्य सूचना देना - 12
वाहन बीमा - 310
बिना फिटनेस - 101
गलत दिशा - 172 
कुल चालान - 27261

यातायात माह में यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर 27261 चालान ट्रैफिक पुलिस के द्वारा किए गए है। लोगों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया गया है। -जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक, मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed