{"_id":"5ecec4ab8ebc3e903c17efa2","slug":"260-construction-works-approved-including-rapid-rail-city-news-mrt48365976","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल सहित 260 निर्माण कार्यों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रेल सहित 260 निर्माण कार्यों को मंजूरी
विज्ञापन

मेरठ। केंद्र सरकार के प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट रैपिड रेल को भी निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। कंटेनमेंट जोन से बाहर शताब्दीनगर तक एनसीआरटीसी रैपिड रेल का कार्य कर सकेगी। इससे पहले सिर्फ भूड़बराल तक कार्य करने की अनुमति कमेटी ने दी थी। वहीं, अभी तक 260 निर्माण कार्यों को अनुमति मिल चुकी है।
बुधवार को एनसीआरटीसी की तरफ से भूड़बराल से मोहिउद्दीनपुर तक सड़क चौड़ीकरण, मुरादनगर में बिजली तार शिफ्टिंग का कार्य पूरा किया गया। एनसीआरटीसी ने प्राचीन मंदिर मुरादनगर से पहले असालत नगर के पास पावर ग्रिड के डबल सर्किट 400 केवी इलेक्ट्रिकल हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग का कार्य पूरा किया। यह लाइन दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के कार्य में बाधा बन रही पावर ग्रिड की तीसरी और कुल 21वीं इलेक्ट्रिकल हाईटेंशन लाइन थी। हालांकि, रैपिड रेल के मोदीपुरम में किए जाने वाले कार्य को मंजूरी नहीं दी गई है। वहां पल्हेड़ा हॉट स्पॉट बना हुआ है।
एक ही दिन में 70 कार्यों को मंजूरी
निर्माण कार्य को अनुमति देने वाली परियोजना निदेशक भानु प्रताप सिंह की टीम तेज गति से नियमों के साथ निर्माण कार्यों को शुरू करने की अनुमति दे रही हैं। सिर्फ उन्हीं निर्माण कार्यों को अनुमति दी जा रही है जो कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं या कार्य ग्रामीण इलाकों में होने हैं। बुधवार को रैपिड रेल सहित 70 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
आवास विकास के कार्यों पर रोक
जागृति विहार एक्सटेंशन में गढ़ रोड को जोड़ने वाली 45 मीटर इनर रिंग रोड के निर्माण पर अभी रोक लगा दी है। जागृति विहार में बन रहे 114 प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों को भी मंजूरी नहीं दी है। वेदव्यासपुरी में बन रहे आईटी पार्क का परीक्षण किया जा रहा है। यह इलाका कंटेनमेंट जोन में नहीं है, लेकिन कमेटी को इस पर अनुमति देने में संशय में है।