फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   2558 metric tons of DAP reached the district

Meerut News: जिले में पहुंची 2558 मीट्रिक टन डीएपी, समितियों पर सप्लाई शुरू

Tue, 19 Nov 2024 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
2558 metric tons of DAP reached the district
जिलाधिकारी बोले, डीएपी की कोई कमी नहीं होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रबी में गेहूं और सरसों की बुवाई के लिए जिले में 2558 मीट्रिक टन डीएपी खाद की आपूर्ति हो गई है। सोमवार को नौ सहकारी समिति और तीन इफको ई बाजार की दुकानों पर डीएपी भेजकर वितरण भी शुरू हो गया। प्रशासन ने किसानों को सरसों की फसल में डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट का उपयोग करने की सलाह दी है। ताकि खाद की कमी को भी पूरा किया जा सके।
नौ समितियों पर डीएपी का वितरण शुरू हो गया है। 15 से 20 समितियों पर मंगलवार को डीएपी पहुंच जाएगा। प्रशासन का दावा है कि जिले में पिछले दस दिन में प्रतिदिन औसत डीएपी की खपत 167 मीट्रिक टन रही है। जो अब अगले दस दिन में बढ़कर 220 मीट्रिक टन प्रति दिन होने की संभावना है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सहकारिता और कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा कि वर्तमान में जिले में 2558 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। शीघ्र ही खाद की रैक आने वाली है। अब डीएपी की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन


सोमवार को इन समितियों पर पहुंची डीएपी
सहकारी समिति खरखोदा प्रथम पर दस मिट्रिक टन, केली समिति, महलका समिति, सिखेड़ा, खेड़ा, किठौर, रहावती, दौराला सहकारी समिति पर 10 मीट्रिक टन और निलोहा सहकारी समिति पर 17.5 मीट्रिक टन डीएपी पहुंच गई। इनके अलावा इफको ई-बाजार शाहजहांपुर, सिसौली, सरधना में भी डीएपी भेजा गया है। जिसका वितरण भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed