फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 kg barfi destroyed on suspicion of adulteration

Meerut News: मिलावट के शक में 25 किलो बर्फी नष्ट कराई

Tue, 07 Nov 2023 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
25 kg barfi destroyed on suspicion of adulteration
मेरठ। आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत सोमवार को 21 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मिलावट के शक में 25 किलो बर्फी नष्ट कराई।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्रा ने बताया कि सरधना, शास्त्रीनगर, गेसूपुर, मीरपुर, पूठखास, जयदेवीनगर, गढ़ रोड, पंचशील कालोनी, श्याममनगर, कसेरू बक्सर और हस्तिनापुर से खाद्य पदार्थों के 21 नमूने लिए गए। जिन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, उनमें बर्फी, मावा, खुरचन, सोया पनीर, लौकी की लौज, बादाम, सरसों का तेल, किशमिश, सोहन पापड़ी, बेसन, लौकी की लौज, पनीर और शाही मसूर पाक आदि शामिल हैं। इन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में रीना शर्मा, मोहित कुमार, तन्मय अग्रहरि, सुमन पाल, निशिकांत, मनोज कुमार, पीवी सिंह और अनिल कुमार आदि खाद्य सुरक्षा अधिकारी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed