फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   249 kg milk powder and 74 kg ghee sized

एफएसडीए टीम ने जब्त किया 249 किलो मिल्क पाउडर और 74 किलो घी, जांच के लिए लखनऊ भेजा

Tue, 22 Oct 2019 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
249 kg milk powder and 74 kg ghee sized
शास्त्री नगर सैक्टर 13 मे एफडीए की टीम ने सोया फैक्ट्री मे मारा छापा कार्यवाही करती टीम।
एफएसडीए टीम ने सोमवार को 249 किलो मिल्क पाउडर और 74 किलो घी जब्त किया है। 20 किलो बर्फी और पांच किलो रसगुल्ला नष्ट कराया है। अग्रिम तारीख डालकर पैक किए जा रहे 124 किलो सोया टोफू सीज किया है। 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की खाद्य सुरक्षा प्रशासन विंग का छापा मार अभियान सोमवार को भी जारी रहा। अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि शास्त्रीनगर सेक्टर 13 से सोया टोफू के चार नमूने लिए गए, जिनमें अग्रिम पैकिंग तिथि छापी गई थी।
विज्ञापन


124 किलो सोया टोफू सीज किया गया है। इसकी कीमत करीब 20 हजार 700 रुपये है। तीन नमूने सोया मिल्क के लिए गए, जिनकी पैकिंग पर कोई तिथि अंकित नहीं है। सोया मिल्क 228 लीटर है, जिसकी कीमत 8400 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंनेे बताया कि सोया दही को पनीर जैसे टुकड़ों में पिचाकर बनाए गए खाद्य पदार्थ को सोया टोफू कहते हैं। इस्लामाबाद से एक नमूना साबुत जीरे का लिया है।

नई बस्ती सरधना से कलवा की मावा निर्माण इकाई से घी के तीन नमूने लिए गए। 249 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर, जिसकी कीमत 94 हजार 620 रुपये है और 33 हजार रुपये कीमत का 74 किलो घी जब्त किया गया है। एक नमूना मिश्रित दूध का लिया गया।

उन्होंने बताया कि हनुमंत स्वीट्स जवाहर नगर रोहटा रोड से बर्फी का एक नमूना लिया गया है। खराब होने के कारण 20 किलो बर्फी नष्ट कराई गई है, जिसका मूल्य 5600 रुपये है। जय दुर्गा स्वीट्स रुड़की रोड से बर्फी का नमूना लिया गया।

पांच किलो रसगुल्ला नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत 1250 रुपये है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह, अरुण कुमार, रीना शर्मा, सुनील कुमार, मनोज, अनन्त कुमार और अश्विनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed