{"_id":"6925b804abfa86c62b0e79c0","slug":"238-cadets-took-the-exam-to-become-young-disaster-friends-meerut-news-c-72-1-mct1014-144517-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवा आपदा मित्र बनने के लिए 238 कैडेट्स ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवा आपदा मित्र बनने के लिए 238 कैडेट्स ने दी परीक्षा
विज्ञापन
मोहिउद्दीनपुर स्थित शांति निकेतन कॉलेज में 10 दिवसीय शिविर का आयोजन
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर स्थित शांति निकेतन कॉलेज में 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के तहत चल रहे 10 दिवसीय शिविर में मंगलवार को 238 एनसीसी कैडेट्स ने युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण की लिखित परीक्षा दी।
शिविर के आठवें दिन सुबह कैडेट्स ने पीटी और योगाभ्यास किया। इसके बाद जिला आपदा विशेषज्ञ दीपक कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया और कैडेट्स को बाढ़, भूकंप, अग्निकांड, शीतलहर जैसी आपदाओं से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने राज्य टोल फ्री नंबर 1070, जिला टोल फ्री नंबर 1077 और अपना नंबर 7275279960 भी साझा किया ताकि जरूरतमंदों तक तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। दोपहर में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चार मास्टर ट्रेनर्स ने सभी कैडेट्स की लिखित परीक्षा ली। परीक्षा में पास होने वाले सभी कैडेट्स को प्राधिकरण की ओर से आपदा मित्र प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कैंप कमांडेंट कर्नल सौरभ डिमरी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि हर नागरिक का फर्ज है कि आपदा प्रबंधन की ये जानकारियां खुद सीखें और दूसरों तक पहुंचाएं। ताकि शहर हो या गांव, दुर्घटनाएं कम हों। शिविर में मास्टर ट्रेनर विनीत त्यागी, अक्षित राजपूत, तरुण कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।