{"_id":"6765b861bc9c93b7a00e9c33","slug":"2350-candidates-will-appear-for-the-entrance-exam-at-five-centers-in-the-district-meerut-news-c-26-1-aur1003-133791-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जनपद के पांच केंद्रों पर 2350 परीक्षार्थी देंगे प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जनपद के पांच केंद्रों पर 2350 परीक्षार्थी देंगे प्रवेश परीक्षा
Sat, 21 Dec 2024 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
शामली। 18 जनवरी 2025 को होने वाली नवोदय की परीक्षा के लिए विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही है। बोर्ड की वेबसाइट पर प्रवेशपत्र अपलोड कर दिए गए हैं। इस बार जनपद में पांच केंद्रों पर 2350 परीक्षार्थी नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा देंगे। जनपद के विद्यालय में 80 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।
सितंबर माह में शुरू हुई नवोदय में प्रवेश प्रक्रिया सात अक्तूबर तक चली थी। आवेदन को लेकर दो बार तिथि बढ़ाई भी गई। प्रक्रिया समाप्त होने तक जनपद में कुल 2350 आवेदन मिले। शामली भैसवाल नहर रोड स्थित नवोदय विद्यालय में 80 सीटों पर प्रवेश लिए जाते हैं। मौजूदा समय में ओवदनों की पड़ताल की जा रही है।
बोर्ड की ओर से छठवी कक्षा में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। इसे नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर होगा। प्रत्येक नवोदय विद्यालय की 75 फीसदी सीटें ग्रामीण इलाकों के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं। इसके अलावा एससी-एसटी ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को भी सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण दिया जाता है। विद्यालय प्रधानाचार्य किरन प्रकाश ने बताया कि परीक्षा के लिए जनपद में पांच केंद्र बनाए गए है। जिसमें शामली ब्लॉक में दो परीक्षा केंद्र और अन्य ब्लॉकों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेशपत्र : सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodya.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद एडमिशन बटन क्लिक करें। इसमें एडमिशन नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। अब क्लिक हेयर टू डाउनलोड द एडमिट काडर्स फॉर क्लास 6-2025 समर बाउंड पर क्लिक करें। इसके पश्चात एक बार दोबारा क्लिक हेयर टू डाउनलोड एडमिट काडर्स फॉर क्लास 6-2025 समर बाउंड पर क्लिक करें।
एक नया पेज ओपन होगा, यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करें। अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें।