{"_id":"67d7327c3b3f06c0d30b1e24","slug":"22-bigha-sugarcane-crop-of-six-farmers-burnt-in-mubarikpur-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108151-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुबारिकपुर में छह किसानों की 22 बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुबारिकपुर में छह किसानों की 22 बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन
मवाना। गांव मुबारिकपुर में खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों में हुई स्पार्किंग से गन्ने की फसल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह किसानों की लगभग 22 बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी मात्रा में गन्ने की फसल जल चुकी थी।
गांव में मुबारिकपुर में शनिवार शाम वीरपाल के गन्ने के खेत से ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के तारों में स्पार्किंग हुई। चिंगारी खेत में गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। आग ने आसपास के किसानों की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। किसानों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से वीरपाल पुत्र सलेक चंद की छह बीघा, बिजेंद्र पुत्र महेश चंद की चार बीघा, सतपाल पुत्र महकचंद की तीन बीघा, सुरेंद्र पुत्र इलम की दो बीघा, सुरेंद्र पुत्र रामपाल की तीन बीघा, कुलदीप पुत्र महाराज की चार बीघा गन्ने की फसल जल गई।