फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़क पर ई रिक्शा पार्किंग, जाम तो लगना तय है

सड़क पर ई रिक्शा पार्किंग, जाम तो लगना तय है

Sat, 02 Mar 2019 01:51 AM IST
Gaurav sharma Gaurav sharma
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर ई रिक्शा पार्किंग, जाम तो लगना तय है

विज्ञापन
शहर में मुख्य चौराहों को ई रिक्शा चालकों ने कब्जाया
अवैध तरीके से ई रिक्शा और ऑटो खड़े होने से लग रहा है जाम
कोर्ट के आदेश पर बेगमपुल से मेडिकल कॉलेज तक है नो टेंपो जोन
मेरठ। कहने को नो टेंपो जोन, लेकिन देखकर लगता है कि जैसे बीच चौराहे पर ऑटो चालक और ई रिक्शाओं के स्टैंड और पर्किंग बन गए हो। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बेगमब्रिज से हापुड़ अड्डे की तरफ जाने वाली रोड पर जहां ट्रैफिक पुलिस ने नो टेंपो जोन का बोर्ड लगा रखा है वहीं अवैध तरीके से ऑटो और ई रिक्शा खड़े रहते हैं। शहर में मुख्य चौराहों और सड़कों पर ई रिक्शाओं का कब्जा है। ऐसे लगता ह कि जैसे यह चौराहा नहीं बल्कि ई रिक्शाओं के लिए पार्किंग बना दी गई है।
कोर्ट के आदेश पर बेगमपुल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक नो टेंपो जोन घोषित किया है। शहर के बीचोंबीच इस मुख्य मार्ग पर बेगमपुल से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूृटी लगी हुई है। ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाती है, लेकिन उसके बाद फिर भी अवैध ऑटो व ई रिक्शा पर कार्रवाई नहीं हो रही। ऑटो और ई रिक्शा चालकों की मनमर्जी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चौराहों पर बना दी पार्किंग
शहर में मुख्य चौराहों पर चालकों ने ई रिक्शाओं की पार्किंग बना दी। जीरो माइल पर अवैध तरीके से ई रिक्शा खड़े होने से जाम लगता है। बेगमपुल पर भी ई रिक्शाओं का बुरा हाल है। लालकुर्ती पैठ बाजार में भी यही हाल है। बेगमपुल चौराहे से बच्चा पार्क की तरफ भी बीच चौराहे पर ई रिक्शा खड़े होने से जाम लगा रहा है। हापुड़ अड्डा चौराहे को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यह चौराहा नहीं बल्कि ई रिक्शा और ऑटो के लिए स्टैंड बना दिया है। जबकि पास में ट्रैफिक पुलिस चेकिंग करती नजर आएगी, लेकिन कार्रवाई करने के नाम पर पुलिस चुप्पी साध लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4700 ई रिक्शा है रजिस्टर्ड
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आरटीओ से रजिस्डर्ट ई रिक्शाओं की संख्या 47 सौ है। जबकि एक हजार के आसपास रिक्शा अवैध तरीके से शहर में दौड़ रहे हैं। वहीं शहर में बीस हजार ऑटो/ टेंपो हैं। कई बार ट्रैफिक पुलिस अवैध वाहनों पर अभियान चलाती है, लेकिन एक या दो दिन के बाद अभियान बंद हो जाता है।

लगातार चल रहा अभियान
ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चलाती रही है। शहर में कहीं भी ई रिक्शा और ऑटो के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। चौराहों पर अवैध तरीके से वाहन खड़े होने के मामले में पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।- संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed