फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विजडम ग्लोबल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक वार्ता का आयोजन

विजडम ग्लोबल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक वार्ता का आयोजन

Sun, 03 Feb 2019 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
विजडम ग्लोबल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक वार्ता का आयोजन
विजडम ग्लोबल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक वार्ता का आयोजन
विज्ञापन

मोदीपुरम। विजडम ग्लोबल स्कूल में शिक्षक अभिभावक वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता का उद्देश्य बच्चों का सर्वागीण विकास करना रहा। शिक्षक अभिभावक वार्तालाप में अभिभावकों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी करने के ढंग से अवगत कराया गया। बच्चे के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। अभिभावकों के द्वारा भी बच्चों के स्कूल के व्यवहार एवं भविष्य को लेकर पूछताछ की गई और प्रत्येक विषय से संबंधित जानकारी ली गई। आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारियों के लिए अपनाए जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। संस्था की प्राचार्य आरती कपूर ने बताया कि हम सभी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माण करना है। अभिभावकों ने भी संस्था की इस कार्य प्रणाली की सराहना की है।


स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन
मोदीपुरम। वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन शनिवार को हुआ। इस कैंप में प्राइमरी व मीडिल विंग के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप कोआर्डिनेटर अमरदीप चौधरी व ट्रेनर सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में बच्चों को फर्स्ट एड तालियों का ज्ञान ड्रिल रस्सी से गांठ लगाना, झंडे का ज्ञान, सेल्यूट करना, टैंट लगाना समेत विभिन्न विधियों की संपूर्ण जानकारी दी गई। चेयरमैन अजित कुमार ने सभी छात्रों को शिविर में सीखे गई प्रक्रियाओं को अपनाने और उन्हें व्यवहार में लाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य परमिंद्र सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। आशीष कुमार, प्रिंस, विनय, नील कुमारी, शिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed