फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   29 जुलाई को होगी जिला उद्योगबंधु की बैठक

29 जुलाई को होगी जिला उद्योगबंधु की बैठक

Sat, 28 Jul 2018 03:05 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
29 जुलाई को होगी जिला उद्योगबंधु की बैठक
सेटेलाइट मैपिंग से खोजी औद्योगिक भूमि पर मोहर लगाएंगे जनप्रतिनिधि
विज्ञापन

29 जुलाई को होगी जिला उद्योगबंधु की बैठक
- अधिकारियों संग जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे उद्यमी
- सेटेलाइट मैपिंग से खोजी 30 जमीनों पर होगी चर्चा
- प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ होगी जिला उद्योगबंधु की बैठक, पहली बार सांसद, विधायक जनप्रतिनिधि भी होंगे बैठक में शामिल
मेरठ।
पहली बार पूरे प्रदेश में एक साथ जिला उद्योगबंधु की बैठक होगी। 29 जुलाई को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औद्योगिक निवेश को धरातल पर लाने की कवायद की समीक्षा करेंगे। बड़े औद्योगिक घरानों से उत्तर प्रदेश में निवेश की चर्चा करेंगे। वहीं जिला स्तर पर जिला उद्योगबंधु की बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारी के निर्देशन में उद्योगबंधु की मासिक बैठक होगी। प्रमुख यह कि बैठक में विभागीय अधिकारियों, उद्यमियों के साथ सभी विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। पहली बार होगा जब जनप्रतिनिधियों को उद्योगबंधु की बैठक में बुलाया गया है। बचत भवन में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी उद्यमियों को बुलाया गया है। उद्यमियों की विकास, जमीन, बिजली, अनापत्ति प्रमाणपत्र संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग वीके कौशल ने बताया कि बैठक में जनप्रतिनिधि, उद्यमी सभी होंगे। पीएम के आयोजन का लाइव प्रसारण भी होगा। औद्योगिक क्षेत्रो ंमें विकास कार्यों के अलावा बैठक का मुख्य बिंदु जिले में 30 स्थानों पर सेटेलाइट से खोजी गई भूमि का होगा। विभाग ने 30 ऐसे स्थानों को खोजा है जहां अच्छे औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा सकते हैं। इंवेस्टर्स समिट के भारी भरकम निवेश को धरातल पर उतारने के लिए सबसे पहली जरूरत भूमि की है, इसके लिए सारी कवायद हो रही है। इस पर बैठक में बात होगी।



इनसेट-- प्रधानमंत्री की समिट का होगा लाइव प्रसारण
जिला उद्योग बंधु की बैठक के साथ ही लखनऊ में होने वाली समिट का लाइव प्रसारण भी होगा। बचत भवन में बैठक होगी। उद्यमी प्रशासन व विभिन्न विभागों के समक्ष अपनी समस्याएं रखेंगे। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ में होे रहे आयोजन का लाइव प्रसारण देखेंगे। मौका मिला तो उद्यमी प्रधानमंत्री से सीधे वार्ता भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed