{"_id":"5b4528304f1c1b02278b5a55","slug":"21531258928-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय चौधरी का क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेशीय स्तर पर हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय चौधरी का क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेशीय स्तर पर हुआ चयन
Updated Wed, 11 Jul 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अभय का क्रिकेट में प्रदेशीय स्तर पर हुआ चयन
कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल के 8वीं के होनहार छात्र अभय चौधरी ने जिला स्तर पर हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके बाद छात्र का चयन अब प्रदेशीय स्तर पर होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है।
स्कूल चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के गत 21 मई से 08 जून तक गाजियाबाद में क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 7 वें अजय वालिया मैमोरियल क्रिकेट लीग कम नॉक आउट जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर-14 में स्कूल के कक्षा 8वीं के छात्र अभय चौधरी ने बेहतर प्रदर्शन कर रनर-अप ट्रॉफी जीती। छात्र के बेहतर प्रदर्शन करने पर अब उसका चयन प्रदेश स्तर पर होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है। मंगलवार को छात्र का स्कूल में सम्मान किया गया और उसे बधाई दी गई।