{"_id":"5b4527404f1c1b02278b5a52","slug":"21531258688-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने सुनी उद्यमियों की समयाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने सुनी उद्यमियों की समयाएं
Updated Wed, 11 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम से बोले उद्यमी, फायर और प्रदूषण विभाग नहीं देते एनओसी
मेरठ। लखनऊ के इंदिरा भवन में मंगलवार को आईआईए के वार्षिक सम्मेलन में मेरठ से गए उद्यमियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने समस्याएं रखी। उद्यमियों ने कहा कि फायर और प्रदूषण विभाग की तरफ से एनओसी नहीं मिलती। जमीन के लिए कोई नहीं सोचता। उद्यमियों ने सरकार से उद्योगों के लिए जमीन दिलाने की मांग की। सीएम ने उनकी समस्याओं को सुनकर उसके हल का आश्वासन दिया। इसी के साथ सीएम ने उद्यमियों को डिफेंस कॉरिडोर में निवेश के लिए आमंत्रित किया। एक जिला एक उत्पाद योजना में बढ़कर भाग लेने की बात कही।
मेरठ से आईआईए के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश आईआईए के पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता व संजीव गुप्ता, मेरठ आईआईए के अध्यक्ष अतुल भूषण गुप्ता सहित अशोक गोयल, राजेंद्र सिंघल, संजीव मित्तल, एएन मल्होत्रा, आवेग गर्ग, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, ईशु बंसल, संजीव गुप्ता आदि महासम्मेलन में शामिल हुए। मेरठ के उद्यमियों ने कहा कि शहर खेल उत्पादों का बड़ा केंद्र है। तमाम विदेशी खिलाड़ी मेरठ के बल्ले और गेंदों से खेलते हैं। टेबिल टेनिस, एथलेटिक्स उपकरणों के निर्माण का बड़ा कारोबार मेरठ में होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरठ खेल उद्योग में अलग पहचान रखते हैं। लेकिन अच्छी कनेक्टिविटी और एयर कनेक्टिविटी नहीं होने से खिलाड़ी व विदेशी कंपनियां मेरठ नहीं आती। उद्यमियों ने कहा कि यहां हवाई सेवाओं की बहुत जरूरत है। इसके अलावा उद्यमियों ने यूपी वेयर हाउसिंग कॉर्प के दोबारा संचालन सहित भूमि उपलब्ध कराने की मांग की।