{"_id":"5b4520b24f1c1b77468b5cae","slug":"21531257010-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परतापुर में कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक पलटा, टूटकर सड़क पर फैल गईं बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परतापुर में कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक पलटा, टूटकर सड़क पर फैल गईं बोतलें
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
truck
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर रिठानी के पास मंगलवार दोपहर कोल्ड ड्रिंक से भरा एक ट्रक कार को बचाने के प्रयास में पलट गया। इससे वहां जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर मेरठ से कोल्ड ड्रिंक से भरा एक ट्रक दिल्ली की ओर जा रहा था। परतापुर क्षेत्र में डीएन पॉलीटेक्निक के पास डिवाइडर कट पर एक कार तो बचाने के प्रयास में ट्रक डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक मनोज बाल बाल बचा।
विज्ञापन
ट्रक पलटने के बाद कोल्ड ड्रिंक की बोतलें टूटकर सड़क पर फैल गईं। वहीं यातायात बाधित हो गया। इस कारण उद्योग पुरम से रिठानी तक लगभग चार किमी लंबा जाम लग गया। सूचना देने के एक घंटे बाद परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया। इस दौरान जाम में कई वीआईपी वाहन और एंबुलेंस भी फंसी रहीं।
विज्ञापन