फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वार्ष्णेय महिला क्लब ने मनाया स्थापना दिवस समारोह

वार्ष्णेय महिला क्लब ने मनाया स्थापना दिवस समारोह

Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
वार्ष्णेय महिला क्लब ने मनाया स्थापना दिवस समारोह
राशि और सुशील संगल बनी समर क्वीन
विज्ञापन

मेरठ। वार्ष्णेय वैश्य लेडीज क्लब का 23वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को मनाया गया। आयोजन भगवान पैलेस कैंट में हुआ। आयोजन में समर क्वीन प्रतियोगिता भी हुई। सदस्याओं को क्लब के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी ने मिलकर तंबोला खेला। सभी ने मिलकर सरप्राइज गेम्स भी खेले। अंत में समर क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सभी सदस्याओं ने रैंप वॉक किया और गीत भी गाए। संचालन क्लब अध्यक्ष सुनीता रस्तोगी ने किया। सचिव श्वेता वार्ष्णेय, कु सुम जैन, ऊषा रस्तोग्री कामनी सराफ, आशा गुप्ता, शकुंतला वार्ष्णेय व राशि अग्रवाल ने सहयोग दिया। समर क्वीन प्रतियोगिता दो वर्ग सीनियर व जूनियर में हुई। जूनियर वर्ग में 55 वर्ष से कम आयु की महिलाओं ने भाग लेकर रैंप वॉक किया। इसमें राशि अग्रवाल समर क्वीन व मीना सिंघल रनरअप बनीं। सीनियर वर्ग में 55 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने भाग लिया। सीनियर ग्रुप में सुशील संगल के सिर समर क्वीन का ताज सजा। पारुल गुप्ता को रनरअप का खिताब पहनाया गया। सदस्याओं को गर्मी में खुद को कैसे बचाएं इसके टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed