{"_id":"5b0b07334f1c1ba96e8b4db8","slug":"21527449395-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा रंग में रंगा हाइवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा रंग में रंगा हाइवे
Updated Mon, 28 May 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवा हुआ एक्सप्रेस-वे, मोदी ने किया भ्रमण
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के कुंडली से गाड़ियों के काफिले के साथ मवी कलां में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। मोदी के काफिले को देखने के लिए लोग उत्साहित दिखे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें एक्सप्रेस-वे पर नहीं पहुंचने दिया। पूरा एक्सप्रेस-वे भगवा रंग में रंगा हुआ था।
रविवार को सुबह 11:25 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकाप्टर से हरियाणा के कुंडली पहुंचे। यहां से गाड़ियों के काफिले के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर करीब 12 बजे बागपत के मवी कलां गांव में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी से ही एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। कुंडली से लेकर बागपत तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। प्रधानमंत्री के काफिले को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित दिखे। पीएम की एक झलक देखने के लिए लोग एक्सप्रेस-वे की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने भीड़ को एक्सप्रेस-वे पर पीएम के काफिले के पास फटकने तक नहीं दिया। वहीं पूरा एक्सप्रेस-वे भगवा रंग में रंगा हुआ । कई किलोमीटर तक एक्सप्रेस-वे पर भाजपा के झंडे लगे रहे। कार्यक्रम स्थल के पास तो एक्सप्रेस-वे पर पोस्टर, बैनर, बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं।