{"_id":"5abaa2854f1c1b54408b5328","slug":"21522180741-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबूलेन को सौगात, आबूनाले पर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबूलेन को सौगात, आबूनाले पर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबूलेन को सौगात, आबूनाले पर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
मेरठ। आबूलेन को मंगलवार को कई सौगात मिल गई। महिलाओं के लिए जहां बायो शौचालय बनवाए गए हैं, तो बेगमपुल पर वाटर एटीएम शुरू हो गया है। वहीं, आबूलेन पर वाहनों की स्थिति को देखते हुए सीईओ ने आबूनाले पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की बात कही है। बहुत जल्द इसका प्रपोजल बना दिया जाएगा।
सार्वजनिक शौचालय के पास बनवाए गए इन शौचालयों का मंगलवार को कैंट बोर्ड के सीईओ आलोक गुप्ता, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा और कैंट बोर्ड सदस्य बुशरा कमाल ने शुभारंभ किया। आबूलेन के इंट्री प्वाइंट पर कराए गए विकास कार्यों की सीईओ ने व्यापारियों से भी देखरेख करने की अपील की। बेगमपुल पर वाटर एटीएम से एक रुपये में एक लीटर स्वच्छ पानी मिलेगा। आबूलेन व्यापार संघ के व्यापारियों ने शौचालयों, लाइटों, टाइल्स और आबूलेन को संवारने पर सीईओ के साथ सीईई अनुज सिंह और कैंट बोर्ड का आभार जताया। व्यापारियों ने बताया कि अमृत होटल के पीछे पार्किंग की जगह पर फड़ें बनाई जा रही हैं। जिस पर सीईओ ने कहा कि यह उनके संज्ञान में है। मौके का निरीक्षण कर निर्णय लेने की बात कही।
इस अवसर पर आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सरदार राजबीर सिंह, आकाश खन्ना, गौरव सेठ, रमेश चौधरी, रमनदीप पुन्नू, बावा, गुरदीप, रमेश धींगरा, गुरबचन सिंह, सुदेश, दलीप आहुजा, भूरे मियां, निखिल खन्ना, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बड़े शहरों की तर्ज पर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
आबूलेन पर व्यापारियों ने सबसे बड़ी समस्या पार्किंग को लेकर बताई। सीईओ ने व्यापारियों से कहा कि उन्होंने आबूनाले का निरीक्षण किया है। इस पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जा सकती है। बेगमपुल से काठ का पुल तक मल्टीलेवल पार्किंग बनने से हजारों गाड़ियां यहां पर खड़ी की जा सकती हैं। बड़े शहरों की तर्ज पर इसको लेकर जल्द ही प्रपोजल तैयार कराया जाएगा। जिसके बाद आबूलेन पर पार्किंग की समस्या खत्म हो जाएगी।
खास बातें:
महिलाओं के लिए बायो शौचालय, बेगमपुल पर वाटर एटीएम शुरू