{"_id":"5aba9f834f1c1bbf088b78ce","slug":"21522179971-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन शिक्षकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितविहीन शिक्षकों ने किया विरोध
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वित्तविहीन शिक्षकों ने जलाए मूल्यांकन नियुक्ति पत्र
मेरठ। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के शिक्षकों ने मूल्यांकन बहिष्कार के 12वें दिन राजकीय इंटर कॉलेज का दौरा किया, जहां पांच वित्तविहीन शिक्षक मूल्यांकन करते हुए मिले। इनसे बहिष्कार में साथ देने की अपील की गई। विरोध स्वरूप वित्तविहीन शिक्षकों ने अपने-अपने मूल्यांकन नियुक्ति पत्र राजकीय इंटर कॉलेज के गेट पर आग के हवाले कर दिए।
बहिष्कार में सम्मिलित शिक्षकों ने बताया कि जब तक सरकार मानदेय देने का आश्वासन नहीं देती है तब तक मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रहेगा। दौरा करने वालों में सरला चौधरी, आकाश शर्मा, सुनील दत्त, सुनील शर्मा, दिनेश कुमार, धर्मपाल सिंह, धनेंद्र सिंह, आभा, पूजा शर्मा, कविता, हामित अली और मौ. आरिफ आदि रहे। दूसरी तरफ मूल्यांकन में परीक्षकों का टोटा है। कम परीक्षक होने के कारण मूल्यांकन केंद्रों पर दो घंटे का समय बढ़ाया गया है। हालांकि अभी भी हिंदी, होम साइंस, फिजिक्स, केमेस्ट्री और अंग्रेजी आदि के शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। मूल्यांकन कार्य 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश हैं, जिससे मध्य अप्रैल तक रिजल्ट घोषित किया जा सके।
विज्ञापन