{"_id":"5a8f34924f1c1baa1b8b8e41","slug":"21519334546-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परतापुर में भूडबराल के पास बृहस्पतिवार शाम रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। बिना हेलमेट लगाए निकले युवक को बस बाइक सहित करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
पुलिस के अनुसार भूड़बराल परतापुर निवासी राजेंद्र (38) बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे गांव के बाहर ही बाइक से सड़क पार कर रहा था। इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही आनंद विहार डिपो की बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बस की रफ्तार ज्यादा थी। टक्कर लगते ही बाइक और चालक दोनों बस के नीचे फंस गए। राजेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव की पहचान राजेंद्र के रूप में की तो गांव से राजेंद्र के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
बेलगाम दौड़ाते हैं बस
ग्रामीणों में जबर्दस्त गुस्सा था। उनका कहना था कि हाइवे पर रोडवेज के चालक बेलगाम बस दौड़ाते हैं। इसी वजह से यहां आए दिन घटनाएं हो रही हैं। लोगों की जान जा रही हैं। लेकिन इन पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा। उधर, चालक के बस को हाइवे के बीच खड़ी कर भागने से जाम लग गया। हाइवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। परतापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रैफिक सुचारु कराया। इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। एसएसआई सतेंद्र कुमार के अनुसार मौके से हेलमेट नही मिला है। संभवत: राजेंद्र ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
भूडबराल के पास हादसा, बाइक चालक ने नहीं लगा रखा था हेलमेट
100 मीटर तक बस के साथ घिसटता चला गया था, हाइवे हुआ जाम