फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर निकाय प्रत्याशी चयन समिति के अध्यक्ष बने एनुद्दीन शाह

नगर निकाय प्रत्याशी चयन समिति के अध्यक्ष बने एनुद्दीन शाह

Sat, 23 Sep 2017 03:07 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय प्रत्याशी चयन समिति के अध्यक्ष बने एनुद्दीन शाह
मेरठ। नगर निकाय चुनावी समर में रालोद ने भी उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव समिति का गठन कर दिया है। 15 सदस्यीय समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता सरधना निवासी एनुद्दीन शाह को अहम स्थान दिया गया है। यह कमेटी नगर निकाय चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के चयन से लेकर चुनाव प्रक्रिया को देखेगी। इनके अलावा जौनपुर से रामकुमार विश्वकर्मा, लखनऊ से संतोष यादव एडवोकेट, राव इकबाल अहमद एडवोकेट, वाराणसी से राजेश राय, कुशीनगर से धनंजय सिंह, गोरखपुर से रामआसरे शाही, इलाहाबाद से प्रेमचंद त्रिपाठी, झांसी से अशोक निरंजन, कौशांबी से राजाराम गुप्ता, बड़ौत से सुरेश मलिक, अमरोहा से अटल सिंह, मथुरा से हरीश शर्मा, आगरा से नैम सिंह फौजदार और बरेली से अतुल सक्सेना को शामिल किया गया है। एनुद्दीन शाह को कमेटी में शामिल करने पर पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, वरुण सांगवान, संजीव पस्तरा, नायब अली, सोहराब गयास, नरेंद्र खजूरी, इंद्रपाल सिंह, गौरव जिटौली ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed