फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   21 policemen including four inspectors involved in extortion and corruption were sent to the line

वसूली और भ्रष्टाचार में लिप्त चार दरोगा समेत 21 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Fri, 15 Aug 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
21 policemen including four inspectors involved in extortion and corruption were sent to the line
मेरठ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने यातायात पुलिस के चार दरोगाओं समेत 21 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। इन पर भ्रष्टाचार, आमजन से अभद्रता और एसएसपी की हिदायत के बावजूद बाहरी जिलों के वाहनों को रोककर वसूली करने का आरोप है। इनमें चार दरोगा और छह हेड कांस्टेबल ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में तैनात थे। जबकि 11 पुलिसकर्मी परतापुर थाने में कार्यरत थे।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि कई दिनों से दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों से वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। यातायात पुलिसकर्मियों को बाहरी जिलों के वाहन चालकों को बेवजह रोकने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद भी लगातार शिकायतें आती रहीं। जांच के बाद यातायात पुलिस कार्यालय में तैनात टीएसआई यशवीर सिंह, दिशु शर्मा, मनीष विश्नोई और प्रवेश मलिक, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, मुंदराज, प्रमेंद्र कुमार, विकास त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह और रमेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया। इसके अलावा परतापुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, सुखराज सिंह, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, सतीश अत्री, अमित कुमार, कांस्टेबल अजय भारद्वाज, मोहित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार और महिला आरक्षी पूजा को लाइन हाजिर कर दिया। इन पर अवैध वसूली के आरोप थे। इनके स्थान पर दूसरे पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed