Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   21 percent names removed from voter list

Meerut News: मतदाता सूची से 21 प्रतिशत नाम कटे

Thu, 08 Jan 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
21 percent names removed from voter list
फलावदा कस्बे में 14022 कुल मतदाता, 2939 मतदाताओं के नाम कटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। कस्बे में वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा होने के बाद एसआईआर के तहत 2003 की वोटर लिस्ट में मैपिंग नहीं होने के कारण करीब 21 प्रतिशत मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं।
एसआईआर की पहली सूची बुधवार को जारी हो गई है। फलावदा कस्बे में कुल वोट 14022 है। एसआईआर का काम देख रहे बीएलओ ने घर-घर जाकर सूची का कार्य पूरा किया।बीएलओ ने बताया कि सूची का काम पूरा करने पर पता चला है कि करीब 2939 मतदाता ऐसे हैं जो अपने पते पर नहीं मिले या मर चुके हैं या 2003 की लिस्ट से मिलान नहीं हुए। ऐसे लोगों के नाम लिस्ट से काटे गए हैं। वोटर लिस्ट से काटे गए नाम कुल वोट के 21 प्रतिशत के आसपास हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मतदाता सूची जारी होने के बाद उसमें नाम शामिल नहीं होने पर लोगों का नगर पंचायत कार्यालय में अपने नाम की स्थिति जानने के लिए जमावड़ा लगा रहा। नगर पंचायत द्वारा एसआईआर में 2003 की मतदाता सूची से मेल नहीं खाने वाले मतदाताओं को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। मतदाता सूची से नाम काटे जाने वाले मतदाताओं द्वारा नोटिस का जवाब देने पर मतदाता सूची में नाम शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed