फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   2.08 lakh rupees were blown from the account of the textile merchant

Meerut News: कपड़ा कारोबारी के खाते से उड़ा लिए 2.08 लाख रुपये

Sat, 15 Apr 2023 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
2.08 lakh rupees were blown from the account of the textile merchant
मेरठ। कपड़ा कारोबारी के साथ साइबर ठगों ने धोखाधड़ी करते हुए 2.08 लाख रुपये खाते से उड़ा लिए। रेलवे रोड जैन नगर निवासी राकेश जैन की सदर बाजार में कपड़ों की दुकान है। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को उन्होंने कुछ प्लास्टिक की बोतल एक कंपनी की वेबसाइट पर बुक कराकर मंगाई थी। बोतल पसंद नहीं आने पर उन्हें वापस करना था। इसके लिए उन्होंने कस्टमर केयर का नंबर लेकर कॉल किया। उन्होंने बताया कि जिस नंबर पर उन्होंने कॉल की वह किसी ठग का निकला। ठग ने खाते से संबंधित सभी जानकारी राकेश से ली, जिसके बाद उनके खाते से 1. 58 लाख रुपए कट गए। इसके अलावा अन्य खाते से 50 हजार रुपए और कट गए। उन्होंने इसकी जानकारी एक फरवरी को साइबर सेल में कर दी थी, जिसके बाद जांच पूरी होने के बाद साइबर सेल ने बुधवार को सदर बाजार थाने में प्रार्थना पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके आधार पर सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। सीओ कैंट पूनम सिरोही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed