{"_id":"5bd0e1cdbdec22694f460b89","slug":"2019-me-vikas-hoga-sabse-bda-mudda","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में विकास होगा सबसे बड़ा मुद्दा: चेतन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 में विकास होगा सबसे बड़ा मुद्दा: चेतन चौहान
amarujala
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि 2019 में सरकार का सबसे बड़ा चुनावी मुुद्दा विकास होगा, क्योंकि साढ़े चार साल में सरकार ने बहुत विकास कार्य किए हैं। सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर-गली-गली पहुंचाएंगे, लोगों को बताएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी पार्टियां लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की भारत की अगली सरकार से बात करने की बात का जवाब देते हुए कहा कि भारत में फिर से भाजपा की सरकार ही बनने वाली है।
बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सम्मेलन हुआ, जिसमें पूर्व क्रिकेटर और खेल व युवा कल्याण विभाग मंत्री चेतन चौहान मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री गरीबों का दर्द बाखूबी जानते हैं। महिलाओं समेत सारे वर्गों के लिए साढ़े चार साल में सरकार ने सबका साथ सबका विकास किया है।
इस दौरान सांसद राज्यसभा जनरल डीपी वत्स, पूर्व मेयर दिल्ली संगठन मंत्री आरती मेहरा, अभियान केराष्ट्रीय अध्यक्ष पुशेष आत्रेय, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत त्यागी, कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश प्रभारी अनिल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम त्यागी, जिलाध्यक्ष अमन भैया, संगठन महामंत्री पंकज बिश्नोई, महामंत्री नकुल त्यागी, भोपाल यादव, प्रवीण बंसल, नागेंद्र शर्मा, यश गर्ग, राहुल ठाकुर, रोबिन गुर्जर, राहुल प्रधान, मुकुल नागर, मोहित, सोनू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘मुस्लिम समाज भी चाहता है मंदिर बने’
राम मंदिर केसवाल पर खेल मंत्री ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। यह सरकार केएजेंडे में है। कानून बनाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है और आपसी बातचीत से भी मामला हल हो सकता है। क्योंकि अयोध्या की जनता, मुस्लिम समाज के लोग भी चाहते हैं कि मंदिर बने और विवाद समाप्त हो, लेकिन दूसरी पार्टी के लोग उन्हें उकसा रहे हैं। राम मंदिर बनेगा इसके लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है।
बिचौलिए खत्म हो गए, इसलिए हो रहा हल्ला
खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने बिचौलिए खत्म कर दिए हैं, इसलिए विपक्षी पार्टी लोगों को भ्रमित करने का हल्ला मचा रही हैं। बिचौलिया खत्म कर सरकार ने देश के 60 से 80 हजार करोड़ रुपये बचा लिए हैं। एक लाख 48 हजार किलोमीटर सड़क बनी है। करोड़ों गैस के कनेक्शन दे दिए। आयुष्मान भारत के तहत गरीबों को नि:शुल्क इलाज मिल रहा है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओं के नारा दिया था, मगर इसे पूरा किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने। जीरो बैंलेस पर अकाउंट खोले गए हैं।
किसानों के नुकसान की होगी भरपाई
चेतन चौहान ने कहा कि इस बार चीनी मिलो को नुकसान हो गया है। सरकार चीनी मिलो केबजाय करीब पांच हजार करोड़ रुपये किसानों को सीधा पैसा देगी। सरकार ने इस बार 53 लाख टन गेहूं खरीदा है, जिसका पैसा किसानों के खातों में चला गया है। हर मंत्री 14 से 16 घंटे काम कर रहा है।
बाकी सरकारों ने सोचा नहीं, प्रधानमंत्री ने कर दिखाया
खेल मंत्री ने कहा कि बाकी सरकारें जो सोच भी नहीं सकीं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखा दिया। पिछले साढ़े चार साल में जो हुआ है, वह पहले नहीं हुआ था। प्रधानमंत्री आवास योजना केतहत 2022 तक हर एक आदमी के सिर पर पक्की छत होगी।
---
प्रधानमंत्री ने छुट्टी नहीं की, राहुल महीनों गायब रहते हैं
खेल मंत्री ने कहा कि साढ़े चार साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भी छुट्टी नहीं ली। वह महज चार घंटे सोते हैं, दूसरी तरफ राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखते हैं, लेकिन महीने भर देश से गायब हो जाते हैं। कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री जैसे तो दूर, उनके पास तक नहीं है।
धर्म परिवर्तन करने वालों के सवाल का भी दिया जवाब
खेल मंत्री ने मेरठ में धर्म परिवर्तन करने वाले मामले में किए गए सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में स्थानीय लोग उनसे बातचीत करेंगे। उन लोगों ने किस कारण से धर्म परिवर्तन किया। वह किसी से नाराज हैं या किसी कष्ट में हैं। कार्यकर्ता उनसे बात करेंगे, संगठन के लोग बात करेंगे और उनकी अगर कोई समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा।