फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया अवैध पार्किग शुल्क वसूलने का आरोप। इसको लेकर भाजपा व बजरंग दल कार्यकर्ता आमने-सामने

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया अवैध पार्किग शुल्क वसूलने का आरोप। इसको लेकर भाजपा व बजरंग दल कार्यकर्ता आमने-सामने

Fri, 28 Dec 2018 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया अवैध पार्किग शुल्क वसूलने का आरोप। इसको लेकर भाजपा व बजरंग दल कार्यकर्ता आमने-सामने
- भाजपाइयों ने मैदान के गेट पर जड़ा ताला, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तोड़ा
विज्ञापन

- थाने में सीओ के सामने जमकर हुई नोकझोंक
- सीओ ने चार दिन तक पार्किंग वसूली पर लगाई रोक
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
मंदिर महामाई की जमीन पर पार्किंग शुल्क का विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व में हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुल्क वसूली को अवैध बताते हुए मैदान में खड़े वाहनों को निकाल दिया और गेट पर ताला जड़कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर ट्रस्ट व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ताला तोड़ दिया और थाने पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी। मामला बिगड़ता देख सीओ मवाना थाने पहुंचे और दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत की। सीओ के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि सीओ ने चार दिन तक पार्किंग शुल्क वसूली पर रोक लगाते हुए कागज दिखाने की बात कहकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
मंदिर महामाई के मैदान पर पार्किंग शुल्क पिछले छह माह से वसूली जा रही है। बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता निपुण चौहान, आशीष रस्तौगी, विवेक गुप्ता, मनोज कुमार, विशाल, सुबोध, निशु आदि दर्जनों कार्यकर्ता मंदिर महामाई मैदान में पहुंचे और पार्किंग शुल्क की वसूली को अवैध बताते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मैदान में खड़े सभी वाहनों व बसों को मैदान से बाहर निकल जाने के लिए कह दिया। वाहनों के निकल जाने के बाद उन्होंने गेट पर ताला लगा दिया और तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए अवैध वसूली पर रोक लगाएं जाने व मामले की जांच कराएं जाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं ताला लगाएं जाने की जानकारी मिलते ही अध्यक्ष हरिओम रस्तौगी के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ता व ट्रस्ट के सदस्य मैदान में पहुंचे और ताला तोड़ दिया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दबंगई व कार्यालय में तोड़फोड़ व आगजनी के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और दोनों पक्षों ने आमने सामने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी होते देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए और सीओ मवाना पंकज कुमार थाने पहुंचे। मामला बिगड़ता देख थाना पुलिस ने फलावदा पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। सीओ मवाना ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों से बातचीत की। दोनों पक्षों में सीओ के सामने ही जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि सीओ ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। भाजपा के चारों लोगों ने अवैध पार्किंग बंद कराए जाने की मांग की, जबकि ट्रस्ट के हरिओम, आशू त्यागी, अमर रस्तौगी, सौरभ शर्मा ने कागज दिखाएं और अपनी कमेटी को रजिस्टर्ड बताते हुए ट्रस्ट के प्रस्ताव पर ही वसूली करने की बात कहीं। मौके की स्थिति को देखते हुए फिलहाल सीओ ने चार दिन के लिए पार्किंग वसूली पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन......
पार्किंग वसूली को लेकर सारा विवाद है। एक पक्ष पार्किंग वसूली को अवैध बता रहा है और दूसरा पक्ष कमेटी के द्वारा प्रस्ताव के बाद ही पार्किंग वसूली की बात कह रहा है। फिलहाल विवाद को देखते हुए पार्किंग वसूली पर रोक लगा दी गई है। हालांकि बस व वाहन मैदान में खड़े होंगे, लेकिन उनसे चार दिन तक वसूली नहीं होगी।
पंकज कुमार, सीओ मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed