{"_id":"5c2539e8bdec2256d743ce0f","slug":"201545943528-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कारों से होता है मनुष्य के चरित्र का निर्माण-सौरभ सागर जी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कारों से होता है मनुष्य के चरित्र का निर्माण-सौरभ सागर जी महाराज
विज्ञापन
सरधना। 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज ने चौक बाजार स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से बृहस्पतिवार को आदर्शनगर स्थित जैन मंदिर में मंगल प्रवेश किया। इस मौके पर जैन समाज के लोग 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज को बैंडबाजे के साथ मंदिर लेकर पहुंचे। इस दौरान मुनिश्री ने मंदिर में मंगल प्रवचन किया। इस मौके पर उन्होंने मनुष्य में संस्कारों से चरित्र निर्माण होने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान महाराजश्री के मंगल प्रवचन सुनने को भीड़ उमड़ी।
धर्मसभा में महाराज श्री ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मंदिर कमेटी ने महाराज के समक्ष श्रीफल अर्पित किया। इस दौरान आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज के चित्र का अनावरण पंकज जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन रमेश चंद, प्रदीप जैन परिवार ने किया। मंगलाचरण मनीष जैन एवं संचालन संदीप जैन ने किया। यहां महाराज ने कहा कि मनुष्य को पुराने संस्कारों को बचाने की जरूरत है। नई पीढ़ी में संस्कार नहीं होंगे तो चरित्र निर्माण होना संभव नहीं है। इस दौरान डॉ. अमरीश जैन ने बताया कि महाराज के सानिध्य में आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज का 65वां जन्मदिन व श्री चंद्रप्रभु श्री पार्श्वनाथ जन्म जयंती 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक धूमधाम से मनाई जाएगी। यहां रामभूल जैन, राजकुमार जैन, विनोद जैन, राजीव जैन, पंकज जैन, प्रदीप जैन, विमल जैन, जनेश्वरदास जैन, कुणाल जैन, रजनीश जैन, सौरभ जैन ऋषभ जैन रहे।
मुख्य बातें
श्री सौरभ सागर महाराज का आदर्शनगर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश