{"_id":"5af36d184f1c1be2798b8a12","slug":"201525902616-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मार्केट, दुकान और मकानों पर लगी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध मार्केट, दुकान और मकानों पर लगी सील
Updated Thu, 10 May 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एमडीए के अधिकारियों ने बुधवार को पुलिस फोर्स के साथ लिसाड़ीगेट क्षेत्र में अवैध मार्केट, दुकान और मकानों पर सील लगाई। इस दौरान लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें फटकार दिया।
जोनल अधिकारी कर्णवीर सिंह, नोडल अधिकारी नीरज कुमार, जेई राकेश कुमार और जेई नरेंद्र शर्मा फोर्स के साथ लिसाड़ीगेट क्षेत्र में पहुंचे। टीम ने बुंदू खां और मो. अनीस के मकान पर सील लगा दी। इसके बाद टीम ने गोला कुआं पहुंचकर मुसीद की अवैध मार्केट पर सील लगा दी। टीम जब श्यामनगर में मुसीबुर्ररहमान के मकान को सील करने पहुंची तो मकान मालिक के बेटे वसीम ने हंगामा किया। भीड़ को बुलाने के लिए शोर मचाया तो पुलिस ने उसे फटकार दिया। अभियान में एमडीए की टीम ने अवैध तरीके से बनी एक मार्केट, आठ मकानों और दो दुकानों को सील किया।