फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिविर में 125 मरीजों का किया गया चेकअप

शिविर में 125 मरीजों का किया गया चेकअप

Mon, 23 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
शिविर में 125 मरीजों का किया गया चेकअप

विज्ञापन

शिविर में 125 मरीजों का किया गया चेकअप
मेरठ। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की मेरठ कैंट शाखा द्वारा रविवार को मेगा डेंटल और मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। भल्ला स्पोर्ट्स परतापुर के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया।

आईडीए मेरठ कैंट के सचिव डॉक्टर विशाल शर्मा ने बताया की शाखा द्वारा इस तरह का मेगा कैंप पहली बार डॉक्टर नीलिमा आनंद की अध्यक्षता में लगाया गया है जिसमें स्वयं डॉक्टर नीलिमा आनंद, डॉक्टर राजीव आनंद, डॉक्टर अनामिका शर्मा, डॉक्टर विशाल शर्मा, डॉक्टर हिमांशु कपूर, डॉक्टर शौर्य तालियान तथा डॉक्टर सुमित गोयल ने 125 मरीजों का डेंटल चेकअप किया। इसके अलावा कनाग अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद मुनज्जम ने नाक कान व गले का, डॉक्टर संजय गुप्ता ने आंखों एवं डॉक्टर जसविंदर और डॉक्टर समीक्षा ने जनरल चेकअप किया। इसके अलावा बोन डेन्सिटी चेकअप मशीन द्वारा कैल्शियम की जांच भी की गई। आईडीए की अध्यक्ष डॉक्टर नीलिमा आनंद ने बताया की इस कैंप के आयोजन में सागर भल्ला का विशेष योगदान रहा तथा रोटरी क्लब मेरठ ने भी आयोजन में भूमिका निभाई। इस दौरान मुफ्त टूथपेस्ट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed