{"_id":"5aa1a3024f1c1b92778b46ac","slug":"201520542466-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर दलित समाज आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर दलित समाज आक्रोशित
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मवाना खुर्द में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्ञापन लेने आए सिटी मजिस्ट्रेट से लोगों की नोकझाेंक भी हुई।
प्रदर्शन के दौरान समिति के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि मवाना खुर्द, तमिलनाडु, त्रिपुरा व कोलकाता में जिस प्रकार डॉ. भीमराव अंबेडकर, पेरियार रामासामी नायकर, लेनिन व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्तियों को अपमानित एवं क्षतिग्रस्त किया है इससे दलित समाज में भारी आक्रोश है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने पहुंचे तो लोगों ने कहा कि ज्ञापन डीएम को ही दिया जाएगा। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि यह घटना कहा की है। इस पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि जब आप को घटना का ही पता नहीं है तो आप क्या इंसाफ करोगे। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाएगी। बाद में समिति की ओर से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर रमेश चंद गेहरा, डॉ. डीआर सिंह, कांशीराम, दीवान सिंह, ओमप्रकाश, डॉ. एसके पुष्कर, सुरेंद्र कुमार धिंगिया, मनोज पार्चा, नानक चंद, सोहनलाल कर्दम, सुभाष जैजान, ऊषा सिंह, प्रतिभा आदि रहे।
सपाइयों ने जताया रोष
मेरठ। मवाना खुर्र्द में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर सपाइयों ने रोष जताया। सपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विपिन मनोठिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सूरजकुंड पर भाजपा सरकार की अर्थी निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस दौरान अमित बहनवाल, दीपक पार्चा, अमित जाटव, रवित धवन, अभिषेक धिगान, रिंकू जाटव, करण, नितिन मनोठिया, उमेश कुमार, कमल वर्मा आदि मौजूद रहे।