फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बरनावा में मिले आठ कंकाल-BAGHPAT

बरनावा में मिले आठ कंकाल-BAGHPAT

Sun, 11 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बरनावा में मिले आठ कंकाल-BAGHPAT
बरनावा में उत्खनन: आठ नर कंकाल मिले
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। बरनावा लाक्षागृह के टीले के उत्खनन में आठ नर कंकाल मिले हैं। यह कंकाल 9वीं, 10वीं शताब्दी राजपूत काल के हो सकते हैं। हालांकि अभी इन्हें पूरी तरह बाहर नहीं निकाला जा सका है। एक-दो दिन के उत्खनन के बाद इन्हें बाहर निकला जा सकता है। इनमें एक बच्चे का कंकाल भी है। संभवत: इन कंकालों को एंथ्रोपोलोजी सर्वे ऑफ इंडिया को आगे के शोध के लिए दिया जा सकता है।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा यहां उत्खनन कराया जा रहा है। अब तक यहां बड़ा मात्रा में चित्रित धूसर मृदभांड, पशुओं की हड्डियां, ईंट की दीवारें और कई अन्य वस्तुएं मिल चुकी हैं। विस्तृत जांच और परीक्षण के बाद ही इनके बारे में विस्तृृत रूप से पता किया जा सकता है कि उस समय यहां रहने वाले लोगों का रहन-सहन कैसा था। यहां मिट्टी के कुछ खिलौने भी मिले हैं। उम्मीद है कि यहां चल रहे उत्खनन में कई पुरानी संस्कृितयों के फलने फूलने के साक्ष्य मिल सकते हैं। कंकालों में यदि कुछ डीएनए सैंपल मिल गए तो जांच और भी रोचक हो सकती है। हालांकि यह कंकाल बिल्कुल ऊपरी सतह पर मिले में हैं, इसलिए इनके डीएनए सैंपल को प्रदूषित होने की आशंका अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed