{"_id":"5a3981754f1c1bc1678c2825","slug":"201513718133-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभारती विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभारती विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभारती में 18 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें सुभारती मैनेजमेंट फार्मेसी, फैकल्टी ऑफ साइंस कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। जैनपेक्ट कंपनी ने प्रोसेस एसोसिएट पद के लिए चयन किया। इसके लिए कई चरणों में लिखित, साक्षात्कार हुआ। इसमें मैनेजमेंट कॉलेज के 13, फैकल्टी ऑफ साइंस के 1 और फार्मेसी के 04 छात्रों का चयन किया गया। कुलपति डॉ. एनके आहूजा ने प्लेसमेंट पर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट ऑफिसर जगदीप शर्मा, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. यूके सिंह, मैनेजमेंट प्राचार्य डॉ. प्रभात कुमार और फैकल्टी ऑफ साइंस के प्राचार्य डीके भारद्वाज ने छात्रों को बधाई दी। प्लेसमेंट पाने वाले छात्र- छात्राओं में कृतिका सिंह, स्वाती सागर, आकांक्षा, फहद, हुदा असर, अनुभव, मुदित, सुरुचि, अमित आनंद, निरुद्ध, अंजलि, प्रियांश, अक्षय, मो. आदिल, पवानिका, असवल, नैन, उवेस आदि मौजूद रहे।