फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रामलीला मंचन...

रामलीला मंचन...

Sat, 23 Sep 2017 02:24 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
रामलीला मंचन...
मेरठ। बारिश के कारण शहर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में अनंत भक्ति प्रकाश रामलीला मंडल द्वारा कार से श्रीराम बारात निकाली गई। इस दौरान राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ और गुरु विश्वामित्र कार में सवार हुए। बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा आरंभ हुई।
विज्ञापन

बारिश के चलते शोभायात्रा में पश्चिम उत्तर प्रदेश से बुलाई गई लगभग 24 से अधिक झांकियों को यात्रा में स्थान नहीं दिया गया। गणेश जी का डोला, पानीपत के बैंड और श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघभन के साथ परंपरागत मार्ग से यात्रा आरंभ हुई। श्रीराम बारात का उद्घाटन लोकेश प्रजापति और आरती का सौभाग्य वरुण गोयल को प्राप्त हुआ। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शुत्रघन का तिलक अलका बंसल और उपेंद्र बंसल ने किया। इस दौरान द्वारका नाथ शर्मा, मनोज माहेश्वरी, राकेश गर्ग, सचिन जिंदल, जितेंद्र मणि, मनोज अग्रवाल, सूरज गुप्ता, दिवाकर गोयल अंशुल बंसल, मनीष गुप्ता, आदित्य, प्रतीक, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंचन स्थल बदला
मेरठ। रामलीला ग्राउंड में जलभराव के चलते बृहस्पतिवार को रामलीला समितियों ने मंचन स्थल बदल दिया। बारिश के चलते जेलचुंगी रामलीला समिति ने मंचन रद कर दिया। वहीं, छावनी रामलीला कमेटी ने कमेटी मंडप में रामलीला मंचन कराया। उधर, सूरजकुंड रामलीला समिति द्वारा सत्संग भवन में मंचन किया गया। शहर रामलीला कमेटी ने बारिश के चलते श्रीराम बारात में झांकियाें को हटाकर एक डोले और बैंड के साथ कार में शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम के राजतिलक पर हुई पुष्पवर्षा
बाबा मनोहरनाथ मंदिर में गुरु मां निलिमानंद जी महाराज के सानिध्य में गणेश रामलीला मंडल के तत्वावधान में श्रीराम बारात निकाली। आयोजन सत्संग भवन में किया गया। कलाकारों ने सीता विवाह, श्रीराम का अयोध्या आगमन, श्रीराम का राजतिलक आदि का मंचन किया। उद्घाटन लोकेश प्रजापति ने किया। वहीं, आरती का सौभाग्य वरुण गोयल को प्राप्त हुआ। विवेक वाजपेयी, मनोज गुप्ता, विपिन गोयल, रजत गुप्ता, पंकज गुप्ता, मुक्ता चौधरी आदि मौजूद रहे।

पुष्प वाटिका लीला का मंचन
छावनी रामलीला में संस्कृति कला संगम से जुड़े कलाकारों ने पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया। लीला का उद्घाटन राजीव दीवान और मनिंदर पाल सिंह ने किया। पूजन विशाल भारद्वाज और विपिन अग्रवाल ने किया। उधर, दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य आशीष अग्रवाल, रजत गोयल, आशीष बंसल को प्राप्त हुआ। वहीं, आरती हरीश चंद्र शर्मा, अतुल जैन, सुधीर गोल, सुधीर मित्तल, शेर सिंह आदि ने की। इस दौरान पवन गर्ग, गणेश अग्रवाल, विजय गोयल, दिनेश अग्रवाल, राजीव मित्तल, विवेक रस्तोगी, मोहन लाल गर्ग, अमित सिंघल, सुमित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed