फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इस्माइल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज में आयोजन

इस्माइल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज में आयोजन

Sat, 23 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
इस्माइल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज में आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने हस्तकला में प्रतिभा दिखाई। महाविद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी अध्ययन केंद्र की ओर से अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने भजन, बैग सज्जा और रंगोली में भाग लिया। रंगोली में पॉलीथिन के नुकसान, जल संरक्षण आदि विषयों को दिखाया। बैग सज्जा में कपड़े, जूट व कागज के बैग बनाकर उन्हें सजाया। निर्णायक की भूमिका डॉ. नुपूर शर्मा, डॉ. किरण प्रदीप, डॉ. विनीता शर्मा व नीतू की रही। कॉलेज सचिव दयानंद गुप्ता और डीएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने पुरस्कार बांटे। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. साधना सहाय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। गांधी अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. नीलिमा गुप्ता ने आभार दिया। संयोजन डॉ. बबीता शर्मा, डॉ. रनिका, निगहत, शशी, दिशा, दिनेश, रीनू, अमित कुमार व जितेंद्र का रहा।


केवी डोगरा लाइंस में लगा संकुल शिविर
मेरठ। केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस में चल रहे एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्रों ने काव्य, साहित्य, अभिनय आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग का राष्ट्रीय एकता शिविर 2017 का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य अरविंद गौर ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रिंसिपल अरविंद गौर ने बताया कि शिविर तीन तक चलेगा। इसमें आगरा संभाग के कुल 6 संकुल आगरा, नोएडा, झांसी, मथुरा, मुरादाबाद व मेरठ के केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। साथ ही अरुणाचल प्रदेश की लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न माडल्स का प्रदर्शन होगा। केवी संगठन आगरा संभाग के सहायक आयुक्त एमएल मिश्रा उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय तोपखाना क ी प्राचार्या डॉली सिंह सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यालय के वाइस प्रिंसिसपल आरएस वर्मा सहित विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed