फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 thousand looted from young man by giving intoxicating cold drink

Meerut News: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर युवक से 20 हजार लूटे

Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
20 thousand looted from young man by giving intoxicating cold drink
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर युवक से 20 हजार लूटे
विज्ञापन

मेरठ। सोहराब गेट बस अड्डे से ई-रिक्शा में सवार होकर बागपत रोड जा रहे युवक को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा चालक ने 20 हजार रुपये लूट लिए। युवक अपने पिता के इलाज के लिए पैसे लेकर अस्पताल जा रहा था। आरोपी चालक युवक को बेहोशी की हालत में नूरनगर पुलिया पर फेेंककर फरार हो गया। होश में आने पर दो दिन बाद पीड़ित युवक बृहस्पतिवार को नौचंदी थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमरोहा निवासी लविश कुमार पुत्र समरपाल ने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब चल रही थी। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने पिता को बागपत रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को वह पिता के इलाज के लिए घर से 20 हजार रुपये लेकर आया था। वह शाम 7 बजे सोहराब गेट बस अड्डे पर उतरा और बागपत रोड के लिए ई-रिक्शा में सवार हो गया। आरोप है कि गांधी आश्रम से कुछ आगे चलने के बाद ई-रिक्शा चालक एक दुकान पर सामान लेने गया और उसे एक कोल्डड्रिंक की बोतल पीने को दी। उसके बाद से वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह अपने मौसेरे भाई के यहां था। होश में आने के बाद उसने पूरी जानकारी मौसेरे भाई को बताई। उसके पास से 20 हजार रुपये गायब थे। मौसेरे भाई अमित ने बताया कि लविश को एक ऑटो चालक नूरनगर पुलिया के पास से उनके यहां लेकर आया था। वह नौचंदी थाने पहुंचे और ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर अपराध अतर सिंह का कहना है कि पीड़ित युवक की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed