फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 persons death due to corona

कोरोना के 1575 मरीज मिले, 20 की मौत

Sun, 09 May 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
20 persons death due to corona
कोरोना के 1575 मरीज मिले, 20 की मौत
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना की रफ्तार रुक नहीं रही है। शनिवार को 1575 मरीज मिले, जबकि सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन की भांजी समेत 20 लोगों की मौत हो गई है। वह लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती थीं। 11 मौत मेडिकल और नौ निजी अस्पताल में हुईं। इनमें मेरठ की 14 हैं, बाकी आसपास के जिलों के हैं।
डॉ. शैलजा असिस्टेंट प्रोफेसर नागरिक शास्त्र राजकीय कन्या महाविद्यालय खरखौदा का भी कोरोना से निधन हो गया है। इनके एक बेटा 8 साल का है, कक्षा तीन का सेंट पैट्रिक में पढ़ता है। न्यूटिमा अस्पताल में 21 अप्रैल से भर्ती थीं। वह रोहटा रोड बननूमिया कॉलोनी में रहती थीं। वहीं आईजी मेरठ रेंज ऑफिस में तैनात सिपाही ओम राज सिंह (28) निवासी हसनपुर कोतवाली देहात बुलंदशहर की भी मौत हो गई। 24 मार्च उसका कोरोना टेस्ट कराया था। 4 दिन से उसका इलाज एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को 7177 सैंपलों की रिपोर्ट आई। 22 प्रतिशत मरीज संक्रमित निकले। 15613 एक्टिव केस हैं। इनमें से 1720 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 6013 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 51659 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 526 लोगों की मौत दिखा रहा है। 628 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 35521 की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed