{"_id":"607601b48ebc3e24697becdb","slug":"20-bigha-crop-of-sugarcane-and-wheat-burnt-due-to-spark-from-gas-cutter-sardana-news-mrt534372387","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कटर से निकली चिंगारी से गन्ने व गेहूं की 20 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस कटर से निकली चिंगारी से गन्ने व गेहूं की 20 बीघा फसल जली
विज्ञापन

खरखौदा। गांव कैली फ्लाईओवर के नजदीक हाईटेंशन लाइन के टावर हटाने के दौरान गैस कटर से निकली चिंगारी से एक किसान की गन्ने की 16 बीघा तथा गेहूं की छह बीघा फसल जलकर राख हो गई। इस संबंध में पीड़ित किसान ने टॉवर शिफ्टिंग का कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर गांव कैली फ्लाईओवर पर बाधा बनी हाईटेंशन लाइन के टावर की ऊंचाई बढ़ाने का काम चल रहा है। यह कार्य एलएनटी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस समय पुराने टॉवरों को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
गांव पांची निवासी राम आसरे ने बताया कि मंगलवार को उसके खेत में खड़े पुराने टावर को कर्मचारियों द्वारा गैस कटर से काटकर हटाया जा रहा था। इस दौरान गैस कटर की चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई, जिससे करीब 14 बीघा गन्ने की फसल जल गई। आग की लपटें पास के ही खेत तक भी पहुंच गई, जिससे छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। खेत स्वामी ने कंपनी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।