फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1971 Vijay Diwas: 93 thousand Pakistani soldiers surrendered before Indian army

1971 विजय दिवस: वीरों को प्रणाम, सेना के सामने 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने किया था आत्म समर्पण

Sat, 16 Dec 2023 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Dec 2023 11:53 AM IST
सार

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के स्मरण के मौके पर आज मुक्ति वाहिनी के वीरों की शान में आज मेरठ गान कर रहा है। इस युद्ध में मेरठ के जांबाजों ने भी अपने शौर्य की गाथा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
1971 Vijay Diwas: 93 thousand Pakistani soldiers surrendered before Indian army
रेजिंमेंट में आयोजित कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ये मेरठ है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का। आज क्रांतिधरा पर यही तराने गूज रहे हैं। मौका है वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के स्मरण का। सीना फुला देने वाली बात यह है कि इस युद्ध में मेरठ के जांबाजों ने भी अपने शौर्य की गाथा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराई थी। विजय दिवस (भारत-पाकिस्तान युद्ध वर्ष 1971) में मेरठ के वीरों के शौर्य को भुलाया नहीं जा सकता है। 

विज्ञापन


पूर्वी पाकिस्तान को अलग कर नया राष्ट्र बांग्लादेश बनाने में फील्ड मार्शल सैम मॉनेक शॉ के नेतृत्व में मेरठ के शूरवीरों ने दुश्मन के दांत खट्टे कर दिए थे। युद्ध में जाट रेजीमेंट, पाइन डिविजन ने अहम किरदार निभाया था। इन्हीं वीरों के सम्मान में आज 16 दिसंबर को सरधना रोड स्थित अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट में वर्ष 1971 में शहीदों की वीरनारियों और वीरता पुरस्कार से सम्मानित वीरों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

1971 Vijay Diwas: 93 thousand Pakistani soldiers surrendered before Indian army
रेजिंमेंट में आयोजित कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala

जाट रेजीमेंट में कंपनी कमांडर रहे वीएस ढाका ने बताया कि पाकिस्तान ने अमृतसर सहित हमारे पांच हवाई अड्डों पर हमला किया, जिसके बाद युद्ध का एलान हो गया। भारत इस युद्ध के लिए एक वर्ष से तैयारी कर रहा था। भारतीय थल सेना ने पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) में तीन तरफ से हमला किया। पश्चिम में दो कोर, उत्तर में 33 कोर और पूर्व की तरफ से 4 कोर ने हमला किया। नौसेना ने समुद्र की तरफ से और वायु सेना ने आकाश से हमले शुरू किए।

वीएस ढाका ने बताया कि उनकी जाट रेजीमेंट के साथ 21 राजपूत और फस्ट नागा ने पश्चिम की तरफ से हमला किया। ढाका में पेरा ड्रापिंग की गई। तीन दिसंबर से 15 दिसंबर तक भीषण युद्ध हुआ। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने आत्म समर्पण कर दिया। पाकिस्तानी बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

पाइन डिवीजन-नाइन डिव ने किए दुश्मन के दांत खट्टे
भारत-पकिस्तान युद्ध में सेना की पाइन डिवीजन-नाइन डिव ने जैसोर में दुश्मन के दांत खट्टे कर दिए। पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। इस युद्ध में मेरठ के भी 20 वीर शहीद हुए। जैसोर की जीत का जश्न सेना की तरफ से 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस युद्ध में लगभग 3900 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। 9851 के करीब बुरी तरह से घायल हो गए थे। युद्ध में सेना की नाइन डिवीजन की अहम भूमिका थी।

नाइन डिवीजन जैसोर में हुई हावी
14 दिन तक चले युद्ध के बाद सेना की नाइन डिवीजन जैसोर पहुंची तो लड़ाई में भारतीय सेना हावी होती चली गई। पांच दिसंबर को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे कर दिए और भारतीय सेना को जीत हासिल हुई। हर साल पाइन डिव में जीत के योद्धाओं के पराक्रम की कहानियां सुनाई जाती हैं। शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाते हैं। वीर नारियों को सम्मानित किया जाता है। 

विज्ञापन

भारत-पाक युद्ध 1971 में मेरठ के शहीद
ले. कर्नल प्रभात कुमार, कैप्टन मदन पाल, ले. वीके सहगल, ले. पुष्पेंद्र वेद, नायक सूबेदार मामचंद, हवलदार हरपाल सिंह, लांस नायक अलबेल सिंह, सिपाही रामपाल सिंह, सिपाही राजेंद्र सिंह, सिपाही महेंद्र सिंह, सिपाही सीताराम, सीमेन ओम प्रकाश, सिपाही हुसैन सिंह, सिपाही भोपाल सिंह, सिपाही जय प्रकाश, सिपाही सेवाराम, सिपाही राजबीर सिंह, सिपाही ओमपाल सिंह शहीद हुए। 

मेजर किशन सिंह
वर्ष 1971 के युद्ध में पश्चिमी क्षेत्र में पाकिस्तान के शकरगढ़ की ओर से लड़ाई लड़ी गई। यहां सबसे पहले अंतिम रेलवे स्टेशन चकमरू पर कब्जा किया। वहां से आगे बढ़ते हुए मरयाल स्टेशन पर कब्जा किया। लड़ाई के लिए मेजर किशन सिंह को मेंशन-इन-डिस्पेच मिला।

मेजर जितेंद्र कुमार तोमर
राजपुताना राइफल्स में कंपनी कमांडर मेजर जितेंद्र जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। तीन दिसंबर को उनकी अगुवाई में कंपनी ने पाकिस्तान सेना के हमले को विफल कर दिया, जिससे पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ। बंकर-बंकर घूमते हुए वह लगातार जवानों का हौसला बढ़ाते रहे। दुश्मन द्वारा कंपनी के एक पोजीशन पर दोबारा कब्जा कर लिया तो उन्होंने काउंटर अटैक कर दुश्मन को नुकसान पहुंचाया और पीछे हटाया। 

ब्रिगेडियर स्व. राजकुमार सिंह महावीर चक्र 
14वीं पंजाब बटालियन के कमान अधिकारी थे। उन्हें पूर्वी क्षेत्र के गरीबपुर-जगन्नाथपुर में दुश्मन को भारतीय सीमा में घुसने से रोकना था। दुश्मन ने उस क्षेत्र पर इंफेंट्री बटालियन और एक स्क्वाड्रन से हमला किया। उनकी क्षमता के लिए उन्हें महावीर चक्र से नवाजा गया।

कर्नल हरीश चंद्र शर्मा वीर चक्र 
मेजर हरीश शर्मा पूर्वी क्षेत्र में जाट रेजिमेंट में एक कंपनी कमांडर थे। मौके पर दुश्मन से लड़ते हुए उन्हें पीछे हटाया और उपस्थित नावों के बेड़े से पुल बनाकर रास्ता बनाया। इससे दूसरे दल नदी पार कर सके। नौ दिसंबर को एक क्षेत्र पर कब्जा जमा लिया और दुश्मन के जवाबी हमलों को वहीं से नाकाम करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed